scriptपोखर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत | Two children killed due to drowning in begusarai | Patrika News

पोखर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

locationबेगूसरायPublished: Nov 05, 2018 06:52:13 pm

Submitted by:

Prateek

पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए…

(बेगुसराय): बेगुसराय से एक दुखद ख़बर है। यहां नहाने के दौरान पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड गई।


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साख गांव की है। गांव में रहने वाले लक्ष्मी साह का 12 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार व ओमप्रकाश साह का पुत्र 11 वर्षीय पुत्र सौरव सोमवार सवेरे स्नान करने के लिए पोखर में गए थे। दोनों बच्चे नहाते—नहाते गहराई में चले गए। बच्चों को छटपटाता देख गांव वाले पोखर की ओर दौड़े। जब तक उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला तब तक वह मर चुके थे। बच्चों की मौत के बाद से दोनों परिवारों में शौक की लहर दौड़ गई। साथ ही गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीओ उत्पल हिम्बॉन ने पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये के चेक प्रदान करने की बात कही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो