scriptआज का राशिफल 02 June : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की जीवन में आएगा बड़ा बदलाव,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Sunday 02 June daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 02 June : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की जीवन में आएगा बड़ा बदलाव,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJun 01, 2019 / 04:45 pm

jitendra verma

rashifal

आज का राशिफल 02 June : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की जीवन में आएगा बड़ा बदलाव,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ की संभावना है। प्रसिद्धि में कमी आएगी। कर्जा लेना पड़ सकता है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण परिश्रम अधिक करना होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज छोटे भाई का सहयोग नहीं मिलेगा। नौकरों से कोई चूक हो सकती है। विवाह योग्य जातकों की आज शादी के बात चल सकती है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण संतान को धन लाभ होगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि वाले जातकों का आज जमा धन खर्च होगा। कर्जा लेना पड़ सकता है। रोग पर धन खर्च होगा। कोर्ट कचहरी से बचें। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण शरीर स्वस्थ्य रहेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग हैं। मित्रों के सहयोग से व्यापार बढ़ेगा। सरकारी कार्य भी बनेंगे। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण छोटे भाई और नौकर को हानि हो सकती है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों का कारोबार में धन खर्च होगा। सरकारी कार्यों में देरी और खर्चा होगा। नौकरी का प्रयास सफल होगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण 20 जून तक धन लाभ के योग है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों को कुछ लाभ हो सकता है। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। धर्म कर्म में मन लगेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण सरकारी लाभ होगा और व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों की आज परेशानियां बढ़ सख्त हैं। सरकारी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में हानि हो सकती है। मन परेशान रहेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण भाग्योदय होगा और धर्म कर्म में रूचि रहेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात आज चल सकती है। वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए समय खराब आने वाला है। चार ग्रह मृत्यु भाव में आने वाले हैं। आज दिन ठीक है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य और धन हानि हो सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज कर्ज,मर्ज और शत्रु से कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कर्ज के कारण क्लेश हो सकता है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण सरकारी कार्यों में देरी होगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज संतान के हित में कोई काम बनेगा। शिक्षा के लिए दिन शुभ है। व्यापार में कुछ लाभ की संभावना है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य हानि होगी और शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक चौथा चन्द्रमा थोड़ा तनाव देगा। सरकारी कार्य में मेहनत बढ़ेगी। नौकरी का प्रयास करें। बुद्ध का राशि परिवर्तन शिक्षा के लिए शुभ है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज भाग्योदय होगा। धर्म कर्म में बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा के भी योग हैं। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण सुख और प्रसिद्धि बढ़ेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 02 June : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की जीवन में आएगा बड़ा बदलाव,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो