scriptबांसवाड़ा : कुशलगढ़ में जेवर चमकाने के नाम पर बुजुर्ग से दगा, लाखों के जेवर ले भागे ठग | fraud with old woman in the name of polishing , swindlers took jewels | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : कुशलगढ़ में जेवर चमकाने के नाम पर बुजुर्ग से दगा, लाखों के जेवर ले भागे ठग

www.patrika.com/banswara-news
 

बांसवाड़ाFeb 17, 2019 / 06:15 pm

deendayal sharma

banswara

बांसवाड़ा : जेवर चमकाने के नाम पर बुजुर्ग से दगा, लाखों के जेवर ले भागे ठग

कुशलगढ़. नगर में दिनदहाड़े जेवर चमकाने के नाम पर ठग एक बुजुर्ग महिला से आठ तोला सोने के जेवर लेकर भाग गए। वारदात यहां वागडीयाफला जैन नसिया मार्ग निवासी संजयसिंह झाला के यहां हुई। मामले को लेकर उनके बेटे दर्शिलसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी। हालांकि इसे लेकर घंटों बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। रिपोर्ट में झाला ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे तीन अज्ञात लोग उसके घर आए। इस दौरान उनकी वृद्ध दादी व उनके निशक्तजन पिता संजयसिंह ही घर पर थे। आरोपियों ने उनकी दादी से कहा कि वह जेवर चमकाने का कार्य करते हैं। ठगों की बातों में आकर दादी ने गले में पहनी चार तोले की चेन व हाथों में पहनी चार तोले की सोने की चूडि़यां उतार कर दे दी और चमकाने को कहा। इस दौरान ठगों ने गर्म पानी लाने को कहा। जब वृद्धा रसोई में गर्म पानी लेने गई उसमें से एक आरोपी पीछे पीछे रसोई में आ गया। वृद्धा रसोई के बाहर आई तब तक दो आरोप जेवरात लेकर फरार हो गए। तभी उनका तीसर आरोपी भी भाग गया। दर्शिलसिंह ने बताया कि ठगी का अहसास होने पर पिता ने फोन कर उसे घर बुलाया। उसने व पड़ोसियों ने ठगों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
आरोपियों ने इससे पहले दूसरे घरों में भी ठगी का प्रयास किया परन्तु लोग उनके झांसे में नहीं आए। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी करीब 35 से 40 आयु के थे। मामले पर पुलिस तहकीकात कर रही है।
दिन में वारदात, शाम को दर्ज किया मामला
परिवार ने घटना के तुरंत बाद ही पुलिस थाने में लिखित में रिपोर्ट दी परन्तु मामला देर शाम को दर्ज किया। थानाधिकारी ने इंटरनेट बंद होने तथा कम्प्यूटर पर स्टॉफ नहीं होने की बात कही।
सीसीटीवी कैमरे शो-पीस, पुलिस के लिए अब चुनौती
सुरक्षा की दृष्टि से नगर के प्रवेश मार्गों व प्रमुख चौराहों पर लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरी कई माह से खराब पड़े हैं। नगरवासियों का कहना है कि यदि सीसीटीवी केमरे चालू होते तो शायद आरोपियों के बारे में पता सकता था। अब इनकी मदद के बगैर ठगों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : कुशलगढ़ में जेवर चमकाने के नाम पर बुजुर्ग से दगा, लाखों के जेवर ले भागे ठग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो