scriptबांसवाड़ा : कार सवार चोरों ने रैकी करने के बाद दिन-दहाड़े दो सूने मकानों से लूट लिए हजारों की नकदी और जेवरात | Cash and jewelry stolen from home | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : कार सवार चोरों ने रैकी करने के बाद दिन-दहाड़े दो सूने मकानों से लूट लिए हजारों की नकदी और जेवरात

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 21, 2018 / 04:15 pm

Varun Bhatt

banswara

बांसवाड़ा : कार सवार चोरों ने रैकी करने के बाद दिन-दहाड़े दो सूने मकानों से लूट लिए हजारों की नकदी और जेवरात

बांसवाड़ा. कोतवाली थाना इलाके में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब रात के साथ में दिन में भी बगैर किसी खौफ के रैकी करने के बाद चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहेे हैं। गुरुवार को दिन दहाड़े चोरों ने शहर के डायलाब के पास लिंकरोड स्थित कृष्णा कॉलोनी के दो मकान को निशाना बनाया। चोर वहां से हजारों की नकदी तथा जेवरात पार कर ले गए। चोर इतने बेखौफ थे कि कॉलोनी में बगैर किसी भय के अपनी सफेद रंग की कार खड़ी की और ताला तोडकऱ वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से निकल गए।
कॉलोनी का लगाया था चक्कर
कॉलोनी के लोगों के अनुसार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सफेद रंग की कार में सवार तीन आरोपियों ने पहले पूरी कॉलोनी का एक चक्कर काटा और एक-एक मकान को बारीकी से देखा। कॉलोनी के लोगों ने जब यह दृश्य देखा वे यह सोचकर रह गए कि कोई मकान देखने या किसी के बारे में पूछने के लिए आया होगा। अज्ञात लोग कार में थे इसलिए कॉलोनी के लोगों ने कोई शक भी नहीं किया। इसके बाद आरोपी दोबारा करीब साढ़े बारह बजे आए और उन्होंने जनार्दन के सूने मकान के मुख्यद्वार का ताल चटकाया।
वारदात के समय जनार्दन एवं पत्नी के साथ शहर की अमरदीप नगर स्थित बेटी से मिलने के लिए गए थे। पीछे से मकान सूना था। आरोपियों ने पहले जनार्दन के मकान के मुख्यद्वार का ताला तोड़ा। भीतर घुसने के बाद अलग-अलग कमरों में प्रथम मंजिल पर रखी सभी आलमारियों के लॉकरों को तोड़ा। जहां से करीब पन्द्रह हजार का चांदी का सामान व करीब दस हजार की नकदी व ज्वैलरी के आभूषण पार कर ले गए। इसके बाद चोरों ने इस कॉलोनी के पास में ही नरेश के मकान को निशाना बनाया। नरेश के दो बेटे हैं जो बाहर पढ़ाई करते हैं। जबकि नरेश अपनी दुकान पर काम कर रहा था। पीछे से चोरों ने मकान के ताले चटका दिए। चोरों वहां से क्या ले गए यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पन्द्रह दिन पहले भी हुई थी चोरी
कॉलोनी के लोगों ने बताया इलाके में पन्द्रह भी पहले चोरों ने एक मकान को निशना बनाया था। अभी तक वारदात का खुलासा नहीें हुआ है। कॉलोनी के लोगों के अनुसार आरोपी जब घर में घुस रहे थे तब कॉलोनी के एक युवक ने लाला नाम से एक युवक को पुकारा भी था हालांकि आरोपी वहां रुका नहीं। वारदात करने के बाद तत्काल आरोपी वहां से निकल गए। आरोपियों के पास आरजे 06 पासिंग नंबर की कार थी।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : कार सवार चोरों ने रैकी करने के बाद दिन-दहाड़े दो सूने मकानों से लूट लिए हजारों की नकदी और जेवरात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो