scriptराज्य में 15 हजार कॉलेज व्याख्याताओं के पद रिक्त | 15,000 college lecturers posts are vacant in the state | Patrika News
बैंगलोर

राज्य में 15 हजार कॉलेज व्याख्याताओं के पद रिक्त

पीयू कॉलेजों में व्याख्याताओं के पद रिक्त होने का मामला

बैंगलोरJul 06, 2018 / 01:05 am

Rajendra Vyas

college lecturers

राज्य में 15 हजार कॉलेज व्याख्याताओं के पद रिक्त

दक्षिण कन्नड़ जिले में ही 2 हजार से अधिक पद रिक्त होने से विद्यार्थी परेशान

बेंगलूरु. विधान परिषद में बुधवार को कांग्रेस के हरीश कुमार ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए पीयू कॉलेजों में व्याख्याताओं के पद रिक्त होने का मामला उठाया।
उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न कॉलेजों में 15 हजार व्याख्याताओं के पद रिक्त है। केवल दक्षिण कन्नड़ जिले में ही 2 हजार से अधिक पद रिक्त होने से विद्यार्थी परेशान हो रहें है। उच्च शिक्षा मंत्री जी.टी.देवेगौडा ने कहा कि व्याख्याताओं की नियुक्ति ऑन लाइन की जा रही है। कार्यवाहक सभापति बसवराज होरटट्ी ने कहा कि नियुक्ति में 10-15 वर्ष से कार्यरत अतिथि व्याख्याता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। नई नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन प्रणाली अपनाई जानी चाहिए। भाजपा के सदस्य रविकुमार, अरुण शाहपुर ने इस मांग का समर्थन किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने सदन को इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।
शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगे: पाटिल
कांग्रेस विधायक बी.सी. पाटिल ने कहा कि गांव-गांव में बिना किसी लाइसेंस के शराब की अवैध बिक्री होने से कम उम्र के बच्चे शराब के व्यसनी होते जा रहे हैं। सरकार को इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। विधानसभा में उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाकर व्यवस्था ठीक करनी चाहिए लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस मामले में मौन साध रखा है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो विद्यार्थी निजी स्कूलों में प्रवेश लेने पर बाध्य होंगे। सरकार को नए तालुकों में तत्काल स्टाफ की भर्ती करने के साथ ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। स्टाफ के अभाव में तालुक कार्यालय ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रति 100 किमी की दूरी पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जानी चाहिए।

Home / Bangalore / राज्य में 15 हजार कॉलेज व्याख्याताओं के पद रिक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो