scriptयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल | ten injured in bus accident | Patrika News
बहराइच

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग पर उल्टहवा पुल के पास यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई

बहराइचJun 12, 2019 / 08:12 pm

Karishma Lalwani

bus accident

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल

श्रावस्ती. जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग पर उल्टहवा पुल के पास यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस की मदद से यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसमें करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगो को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है।
accident
10 यात्री हुए घायल

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा से यात्रियों को लेकर एक बस बहराइच जा रही थी। तेज रफ्तार बस जैसे ही उल्टहवा पुल के पास पहुंची ही थी कि अचानक उसकी कमानी टूट गई। बस अनियंत्रित हो गई और मार्ग किनारे पलट गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना में महिलाओं सहित करीब 10 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर एसडीएम जमुनहा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
accident
वहीं इस संबंध में मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय बताते हैं कि एक बस पलटने की सूचना मिली थी। तत्काल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Home / Bahraich / यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो