scriptअखिलेश यादव के खिलाफ BJP के ‘निरहुआ’ ने इस अंदाज में किया नामांकन, देखते रह गए सब लोग | BJP Candidate Dinesh Lal Yadav Nirahua File Nomination from Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

अखिलेश यादव के खिलाफ BJP के ‘निरहुआ’ ने इस अंदाज में किया नामांकन, देखते रह गए सब लोग

भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ रिक्शा चलाकर नामांकन करने पहुंचे।
निरहुआ के काफिले में 113 रिक्शा शामिल थे। डीएवी कॉलेज ग्राउंड से कलेक्ट्रेट पहुंचा कारवां।

आजमगढ़Apr 20, 2019 / 04:00 pm

रफतउद्दीन फरीद

Akhilesh Yadav Nirahua

अखिलेश निरहुआ

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के नामांकन के बाद उनके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शनिवार को अपना नामांकन अनोखे अंदाज में किया। निरहुआ अपनी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ की वेशभूषा में डीएवी कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक रिक्शा चलाकर नामांकन करने पहुंचे। निरहुआ के काफिले में 113 रिक्शा शामिल थे। निरहू के रिक्शे पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह सवार थे। निरहुआ ने 2.15 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। निरहुआ के जुलूस में हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।
डीएवी स्थित सभा स्थल पर सुबह 10 बजे से ही हजारों कार्यकर्ता जमे हुए थे। आजमगढ़ में पहली बार एमवाई फैक्टर को तंज करते हुए नारे भी लगे। अब इसे निरहुआ का ग्लैमर कहें या बीजेपी का बढ़ता जनाधार डीएवी मैदान व आसपास के क्षेत्र में बीजेपी के पूर्व की रैलियों से अधिक भीड़ दिखी। करीब सवा एक बजे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडये, वन मंत्री दारा सिंह चौहान व दिनेश लाल यादव निरहुआ मंच पर पहुंचे तो कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रिक्शा जुलूस निकाला गया। 113 रिक्शों का जुलूस एक साथ डीएवी मैदान से रवाना हुआ। आगे वाले रिक्शे को भाजपा प्रत्याशी निरहुआ चला रहे थे तो उसपर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह बैठे हुए थे। बाकी रिक्शों को रिक्शा चालक चला रहे थे और पदाधिकारी बैठे थे।
Nirahua
 

करीब सवा दो बजे काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। फिर प्रस्तावकों के साथ निरहुआ डीएम न्यायालय में पहुंचे और करीब 2.15 बजे नामाकंन किया। इसके पूर्व सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा की सपा ने यूपी में आठ यादवों को टिकट दिया है जिसमें पांच उनके परिवार के है और दो उनके रिश्तेदार सिर्फ एक कार्यकर्ता को टिकट दिया है। बीजेपी यही लोगों को यही बताने का काम कर रही है कि हम परिवारवाद से उपर सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसी से बेहतर चाय भी बनेगी और बेहतर रिक्शा भी चलेगा और देश का गौरव भी बढ़ेगा। आजमगढ़ में बीजेपी के लोग यह बताने का काम कर रहे है कि बरगलाने का काम यह परिवारवादी लोगों ने किया है। आज भी वे लोग बरगला रहे हैं, लेकिन उन्हें यहां का यादव भाई भी समझ गया है। हम दिनेश लाल यादव निरहुआ के रूप में ऐसे सुपर स्टार को लेकर आये हैं जो समाज और नौजवान को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। अब इनका परिवारवाद नहीं चलने वाला है। अखिलेश के दूध वाले बयान पर उन्होंने कहा कि दूध को साथ लेकर ही हम लोग चाय बनाते हैं।
By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / अखिलेश यादव के खिलाफ BJP के ‘निरहुआ’ ने इस अंदाज में किया नामांकन, देखते रह गए सब लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो