scriptशनि के इस बदलाव ने शश राजयोग को बनाया और शक्तिशाली, एक साल तक इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, किस्मत बनेगी दोस्त | Shani Shasha Rajyog more powerful After Saturn Transit purva bhadrapad nakshatra till 3 october 3 zodiac will receive wealth gain for one year | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

शनि के इस बदलाव ने शश राजयोग को बनाया और शक्तिशाली, एक साल तक इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, किस्मत बनेगी दोस्त

Shani Shasha Rajyog Form After 30 years: हर ग्रह का राशि परिवर्तन सभी लोगों पर असर डालता है। पिछले साल ही सबसे ताकतवर ग्रह शनि ने राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश किया है और ढाई साल में गोचर करने वाले शनि अब 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। इसी कारण 30 साल बाद कुंभ राशि में शनि ने शक्तिशाली शश राजयोग बनाया है, जो अब और प्रभावशाली हो गया है। ज्योतिषियों के अनुसार इसका 3 राशियों को धन लाभ होगा और इन्हें खूब सम्मान मिलेगा। आइये जानते हैं शश राजयोग का किसे लाभ होगा (Saturn Transit purva bhadrapad effect)..

Apr 27, 2024 / 07:16 pm

Pravin Pandey

Shani Shasha Rajyog Form After 30 years

पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर ने शश राजयोग को बनाया शक्तिशाली, इन 3 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

शश राजयोग का निर्माण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का शश राजयोग तब बनता है, जब शनि लग्न भाव से या चंद्र भाव से केंद्र भाव में स्थित हो यानी शनि कुंडली में लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में तुला, मकर या कुंभ राशि में स्थित हो। 30 साल बाद जनवरी 2023 में शनि ने कुंभ राशि में गोचर कर शश योग का निर्माण किया है, यह दुर्लभ राजयोग पंचमहापुरुष योग में से एक है। यह राजयोग काफी प्रभावशाली है और जिस व्यक्ति की कुंडली में बनता है, उसे खूब मान सम्मान मिलता है।

शक्तिशाली हुआ शनि का शश राजयोग

ज्योतिषियों के अनुसार कुछ समय तक शनि कुंभ राशि में राहु के शतभिषा नक्षत्र में थे, इससे शश राजयोग का प्रभाव ज्यादा शक्तिशाली नहीं था। लेकिन कुछ दिनों पहले शनि ने गुरु के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है, इससे शश राजयोग का प्रभाव बढ़ गया है। शश राजयोग के दौरान शनि पूर्वाभाद्रपद में 3 अक्टूबर 2024 तक रहेंगे। इसका सभी 12 राशि के लोगों पर असर होगा, लेकिन 3 राशि के लोगों को खूब धन लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां..

वृश्चिक राशि

शनि का मूल त्रिकोण राशि में रहना और शश राजयोग का बनना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आप निवेश करना चाहते हैं तो इस समय निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं अचल संपत्तियों में भी निवेश से लाभ होगा। इस समय वृश्चिक राशि वाले जीवन में उच्च मूल्यों का महत्व देंगे, यह नौकरी में शीर्ष पर पहुंचने में भी लाभ देगा। आपको पदोन्नति या फिर कोई विशेष इंसेंटिव मिलने के योग बन रहे हैं।
अगर आपका खुद का व्यापार है तो अच्छा लाभ कमाने के लिए सोच-समझकर फैसला करेंगे। इस समय वृश्चिक राशि वाले अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भारी रहेंगे। इन लोगों के आइडियाज बिजनेस पार्टनर को पसंद आएंगे। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आप पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रेम और तालमेल बनाए रखने में सफल होंगे। ऐसे में आपका रिश्ता खुशियों से भरा रहेगा, जीवनसाथी के साथ सुखद लम्हें बिताएंगे। इससे रिश्ता मजबूत होगा।

मकर राशि

शश राजयोग मकर राशि वालों के लिए वरदान है। इससे मकर राशि वाले सफलता हासिल करेंगे। इन्हें विशेष लाभ मिलेगा। गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में रहने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वाहन, संपत्ति, भूमि, प्लांट खरीदने का सपना पूरा होगा। करियर के लिए मकर राशि के लोग मन लगाकर काम करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है या लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको ऑनसाइट नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इस समय कार्यक्षेत्र में मकर राशि वालों की छवि एक टीम लीडर के रूप में उभरेगी। जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उनके लिए यह समय शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। मकर राशि वाले बिजनेस में लोकप्रियता हासिल करेंगे।
मकर राशि वाले इस समय अच्छा पैसा कमाएंगे। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें खूब लाभ मिलेगा। आप रिश्ते में पार्टनर के साथ संतुष्ट दिखाई देंगे। आपका रिश्ता प्रेम और सद्भाव से भरा रहेगा। घर परिवार में खुशियां आएंगी, पार्टनर पर खूब प्रेम लुटाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो 3 अक्टूबर तक आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे, जिसके चलते मकर राशि वाले फिट रहेंगे। लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे। विदेश से धन लाभ के योग है। कोर्ट-कचहरी की समस्याओं से राहत मिल सकती है।

कुंभ राशि

30 सालों बाद कुंभ राशि में बना शश राजयोग कुंभ राशि वालों के लिए बेहद भाग्यशाली होगा। साल 2025 से पहले तक कुंभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश यात्रा का मौका मिलेगा, विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। पेशेवर मोर्चे पर शनि गोचर करियर में बदलाव ला सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। आपका ध्यान उच्च शिक्षा ग्रहण करने या दूरस्थ यात्रा जैसे क्षेत्रों पर अधिक हो सकता है। आपकी शिक्षा और बातचीत करने का हुनर करियर को आगे ले जाने में मददगार साबित होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को लाभ मिलेगा। आप व्यापार से संबंधित यात्रा करेंगे और उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ अधिक होगा। कुल मिलाकर साल भर भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। हर क्षेत्र में सफलता के साथ अपार धन मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिल सकती है। विदेश में व्यापार करने के साथ धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए यह अवधि शानदार रहेगी।

Home / Astrology and Spirituality / शनि के इस बदलाव ने शश राजयोग को बनाया और शक्तिशाली, एक साल तक इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, किस्मत बनेगी दोस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो