scriptनेपाल में तूफान का कहर, दो की मौत, 100 लोग घायल | Strong wind distroy Nepal, many injured | Patrika News
एशिया

नेपाल में तूफान का कहर, दो की मौत, 100 लोग घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तूफान की रफ्तार काफी तेज थी
कंचनपुर और किलाली जिलों में हुआ भारी नुकसान
तेज तूफान ने बिजली के खंभे और पेड़ उखाड़ दिए

नई दिल्लीJun 07, 2019 / 04:10 pm

Mohit Saxena

nepal

नेपाल में तूफान का कहर, दो की मौत, 100 लोग घायल

काठमांडू। नेपाल के किलाली और कंचनपुर जिलों के कई गांवों में तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है। तूफान में दो की मौत हो गई और करीब सौ लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय लहानू चौधरी और बीरबहादुर चौधरी के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तूफान की रफ्तार काफी तेज थी। इसके कारण कई कच्चे घर तहस-नहस हो गए।

सब जानना चाहते थे पशुपतिनाथ मंदिर की संपत्ति के बारे में, अब हुआ खुलासा तो उड़े लोगों के होश

nepal
टूटे पेड़ के कारण हाईवे अवरुद्ध

पेड़ों के टूटने के कारण कई जगह यातायात अवरुद्ध हो गया है। उसकी वजह से नेपाल में कई हाइवे जाम हो गए हैं।तूफान से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। तलाशी और बचाव अभियान पूरे जोर से चल रहा है। कई बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए। इन दो जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

UAE में टैंकरों पर हुए हमले की रिपोर्ट UNSC में पेश, घटना के लिए जिम्मेदार है कोई ‘खास’ देश

https://twitter.com/hashtag/strom?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दोनों जिलों के शैक्षणिक संस्थान बंद

कंचनपुर जिले में कुल 23 और कैलोली में 77 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक 11 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल है। तूफान से हुई तबाही के कारण दोनों जिलों में शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को बंद रहे। बड़ी संख्या में स्कूलों ने नुकसान उठाया है, जिसने उनके संचालन को प्रतिबंधित कर दिया है।
चीन में ढहाई गईं कई मस्जिदें, पाबंदियों के बीच सूनी रही ईद की रौनक

काठमांडू में भी तूफान का खतरा

नेपाल की राजधानी काठमांडू में भी शुक्रवार सुबह तेज हवाएं चलीं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यहां पर आगे भी तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में कभी भी मौसम करवट ले सकता है। ऐसे में तेज बारिश और आंधी संभावना बनी हुई है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Asia / नेपाल में तूफान का कहर, दो की मौत, 100 लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो