scriptप्रवासियों की एंट्री रोकने के लिए अमरीकी प्रशासन सख्त, दागे आंसू गैस के गोले | us officials fired tear gas on illegal immigrants at us-mexico border | Patrika News
अमरीका

प्रवासियों की एंट्री रोकने के लिए अमरीकी प्रशासन सख्त, दागे आंसू गैस के गोले

इस सीमा पर मेक्सिको की ओर से लगभग 500 प्रवासियों ने रविवार को दोपहर में ‘सैन यसिद्रो पोर्ट ऑफ एंट्री’ के पास पुलिस नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश की।

Nov 26, 2018 / 01:18 pm

Shweta Singh

us officials fired tear gas on illegal immigrants at us-mexico border

प्रवासियों की एंट्री रोकने के लिए अमरीकी प्रशासन सख्त, दागे आंसू गैस के गोले

वाशिंगटन। मेक्सिको की ओर से सीमा पर प्रवासियों के एक समूह को अवैध रूप से सीमा पार करने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए। जानकारी के मुताबिक सैन डिएगो में अमरीका-मेक्सिको सीमा को कई घंटों तक बंद रखा गया। समूह को तितर-बितर करने के लिए अमरीकी सीमा पर तैनात गश्ती बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तिजुआना के अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सीमा पर मेक्सिको की ओर से लगभग 500 प्रवासियों ने रविवार को दोपहर में ‘सैन यसिद्रो पोर्ट ऑफ एंट्री’ के पास पुलिस नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश की।

घटना का एक वीडियो भी आया सामने

मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रवासियों ने जैसे ही सीमा पार करने की कोशिश की, अमरीकी अधिकारियों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया। इसमें आंसू गैस के चलते लोग अपने परिवार व छोटे बच्चों के साथ इधर-उधर भागते और चीखते-चिल्लाते देखे जा रहे हैं।

कई घंटों तक बंद रहा ‘सैन यसिद्रो पोर्ट ऑफ एंट्री’

अमरीकी सीमा शुल्क एवं सीमा संरक्षण ने कहा कि प्रवासियों ने प्रोजेक्टाइल फेंके, जिससे कई एजेंट घायल हो गए। एजेंसी ने ट्वीट किया, ‘सीमावर्ती गश्ती एजेंटों ने अपनी सुरक्षा को खतरे में देखते हुए समूह को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।’ ‘सैन यसिद्रो पोर्ट ऑफ एंट्री’ कई घंटों तक वाहन और पैदल यात्री यातायात के लिए बंद रहा। उसे बाद में रविवार को फिर से खोल दिया गया। मेक्सिको के गृह मंत्रालय ने कहा कि संघीय और स्थानीय अधिकारियों ने प्रवासियों को अवैध रूप से सीमा पार करने से रोक दिया। एजेंसी ने फेसबुक पर कहा कि रविवार की रात तक, तिजुआना पुलिस ने 39 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Home / world / America / प्रवासियों की एंट्री रोकने के लिए अमरीकी प्रशासन सख्त, दागे आंसू गैस के गोले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो