scriptअलवर में कांग्रेस के बंद को इन्होंने नहीं दिया समर्थन, इस वजह से किया बंद का विरोध | Alwar Band : Vyapari Maha sangh is Against Congress Bharat Bandh | Patrika News

अलवर में कांग्रेस के बंद को इन्होंने नहीं दिया समर्थन, इस वजह से किया बंद का विरोध

locationअलवरPublished: Sep 10, 2018 04:05:35 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

https://www.patrika.com/alwar-news/

Alwar Band : Vyapari Maha sangh is Against Congress Bharat Bandh

अलवर में कांग्रेस के बंद को इन्होंने नहीं दिया समर्थन, इस वजह से किया बंद का विरोध

कांग्रेस की तरफ से आज देश भर में बंद का आव्हान किया गया है। इसके विरोध में अलवर में स्वर्ण समाज ने विरोध किया गया। बड़ी संख्या में व्यापारी व सभी समाज के लोग अलवर के होप सर्कस पर जमा हुए व उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के भारत बंद के विरोध में व्यापारी लामबंद है। व्यापारियों का कहना है कि जब उन्होंने 6 सितंबर को भारत बंद किया था। उस समय किसी भी पार्टी ने उनका समर्थन नहीं किया। ऐसे में आज कांग्रेस की तरफ से भारत बंद क्यों किया गया है। कांग्रेस का विरोध करते हुए व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। बाजार में दुकान खोलने व बंद करने को लेकर व्यापारी व कांग्रेसी आमने सामने हुए।
अलवर की होप सर्कस पर बड़ी संख्या में व्यापारी व स्वर्ण समाज के लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस व मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। उसी समय होप सर्कस पर कुछ कांग्रेसी भी पहुंचे। वो राहुल गांधी के नारे लगाने लगे। तो वह मौजूद व्यापारी नारे लगा कर उनका विरोध करने लगे। कुछ देर तक मौके पर तनाव जैसे हालात रहे। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर अलग किया व कांग्रेसियों को वहां से रवाना किया।
व्यापारियों की तरफ से अलवर शहर में को खुला रखने की बात कही। तो अलवर के बाजारों में दुकानों के खुलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। होप सर्कस पर व्यापारी धरने पर बैठे हुए है।
एक जगह पर लगे पक्ष व विरोध में नारे

अलवर में एक ही जगह पर राहुल गांधी के पक्ष व कांग्रेस हाय हाय के नारे लगे। दरसअल व्यापारी बंद के विरोध में है। जबकि कांग्रेस ने बंद आह्वान किया है। दोनों अपनी तरफ से हर प्रयास कर रहे है। इसलिए इस तरह के हालात बने है।
दुकान खोल को लेकर विवाद

अलवर के बाजारों में कांग्रेस दुकान बंद करवा रही है तो व्यापारी दुकान खोल रहे है। इसको लेकर कई बार जगह जगह व्यापारी व कांग्रेसी आमने सामने हुए। इस पर पुलिस ने पहुचकर लोगों को समझाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो