scriptतांत्रिक की बातों में आकर पति अपनी पत्नी पर बनाने लगा अवैध संबन्ध का दबाव, इंकार किया तो गंगा में डुबोकर मार डाला, जानिए पूरा मामला! | wife denied for illegal relation with tantrik baba, husband killed her | Patrika News

तांत्रिक की बातों में आकर पति अपनी पत्नी पर बनाने लगा अवैध संबन्ध का दबाव, इंकार किया तो गंगा में डुबोकर मार डाला, जानिए पूरा मामला!

locationअलीगढ़Published: Jun 14, 2019 11:19:11 am

Submitted by:

suchita mishra

तांत्रिक ने दिखाया था जल्द अमीर बनने का सपना, मृतका के पति को बना दिया था नशे का आदी।

अलीगढ़। जिले के दादों क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर ही आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक शख्स पर अमीर बनने का ऐसे फितूर सवार हुआ कि वो तांत्रिक बाबा के चक्कर में पड़ गया। पहले तो वो तांत्रिक के कहने पर पत्नी पर बाबा के साथ अवैध संबन्ध बनाने का दबाव बनाने लगा, पत्नी नहीं मानी तो उसे गगा नदी में डुबोकर मार डाला। फिलहाल मृतका के परिजनों ने आरोपी पति व तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये है पूरा मामला
गंगीरी क्षेत्र के गांव रातरोई निवासी राजेश पुत्र भूप सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी कुछ वर्ष पूर्व दादों क्षेत्र में मानपाल सिंह के साथ की थी। मानपाल सांकरा गंगा तट पर मढ़ी पर रहने वाले एक तांत्रिक बाबा संतदास झारखंडी के संपर्क में आ गया और नशे का आदी हो गया। इस दौरान तांत्रिक उसे जल्द अमीर बनने के सपने दिखाने लगा। राजेश के मुताबिक उसका बहनोई तांत्रिक की बातों में आकर उनकी बहन पर तांत्रिक बाबा के साथ अवैध संबन्ध बनाने का दबाव बनाता था। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट करता था।
इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार को देर शाम मानपाल ने उनकी बहन को किसी बहाने से गांव के पास कछियान घाट पर बुलाया और गंगा नदी में डुबोकर मार डाला। इसके बाद शव को गंगा में बहा कर दोनों फरार हो गए। इस मामले में थानाध्यक्ष दादों रामप्रकाश गौतम ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करके गुरुवार सुबह से ही गोताखोरों और स्टीमर की मदद से महिला के शव की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो