scriptतेंदुए को परेशान करने वालों को खैर नहीं… अब होगा ऐसा. | some Youth, teasing leopard child, forest department, take action | Patrika News
अहमदाबाद

तेंदुए को परेशान करने वालों को खैर नहीं… अब होगा ऐसा.

Youth in gir forest, teasing leopard child, forest department, take action, viral video,

अहमदाबादOct 14, 2019 / 10:53 pm

Pushpendra Rajput

तेंदुए को परेशान करने वालों को खैर नहीं... अब होगा ऐसा.

तेंदुए को परेशान करने वालों को खैर नहीं… अब होगा ऐसा.

अहमदाबाद. तेंदुए के बच्चे को परेशान करने वालों की अब खैर नहीं है। वन विभाग ने उन आरोपियों का पता लगाने वाले को २५ हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है, जो गिर जंगल में एक तेंदुए के बच्चे को परेशान कर रहे थे, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।
उप वनसंरक्षक के अनुसार हाल ही में गिर जंगल में तेंदुए के बच्चे चार लोग परेशान कर रहे थे। बच्चे को पेड़ में फंसा तथा गले से पकड़कर परेशान करते नजर आ रहे थे। इसके वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसके मद्देजनर वन विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने जांच शुरू की है। गिर पश्चिम विभाग ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।
वन विभाग ने आम लोगों से कहा है कि वीडियो में जो व्यक्ति नजर आ रहे हैं यदि वे कहीं भी दिखें तो उसकी सूचना उप वन संरक्षक बृहद गीर वन्य प्राणी रक्षण, टास्क फोर्स को दें ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। आरोपियों की गिरफ्तारी की पुख्ता जानकारी देने वाले को २५ हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा।

Home / Ahmedabad / तेंदुए को परेशान करने वालों को खैर नहीं… अब होगा ऐसा.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो