scriptअगले दस वर्षों में रिलायंस गुजरात में दुगना निवेश करेगा: अंबानी | Reliance will double the investment in Gujarat next ten years: Ambani | Patrika News
अहमदाबाद

अगले दस वर्षों में रिलायंस गुजरात में दुगना निवेश करेगा: अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि गुजरात रिलायंस की जन्मभूमि और कर्मभूमि है। रिलायंस में हमारा आदर्श भारत प्रथम और भारत में…

अहमदाबादJan 19, 2019 / 12:08 am

मुकेश शर्मा

mukesh ambani

mukesh ambani

गांधीनगर।रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि गुजरात रिलायंस की जन्मभूमि और कर्मभूमि है। रिलायंस में हमारा आदर्श भारत प्रथम और भारत में भी गुजरात प्रथम है। गुजरात रिलायंस की जन्मभूमि और कर्मभूमि है। गुजरात हमेशा रिलायंस के लिए पहला पसंदीदा स्थल बन रहा है और रहेगा।

महात्मा मंदिर में शुक्रवार से आरंभ हुए 9वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन-2019 के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने गुजरात में अब तक 3 लाख करोड़ का निवेश किया है और 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक दशक की तुलना में रिलायंस गुजरात अगले दस वर्षों में दुगना निवेश करेगा जिससे रोजगार के भी दुगने अवसर प्राप्त होंगे।

गुजरात को बना सकते हैं विश्व का सबसे समृद्धि स्थल

गुजरात के छह करोड़ लोगों को उन्होंने बताया कि गुजरात के लोगों का सपना उनका सपना है। वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध औद्योगिक साहस के ताकत को और ज्यादा गति बनाने और चौैथी औद्योगिक क्रांति के रूप में उभर रही डिजीटल क्रांति की ताकत को उपयोग में लेकर गुजरात को विश्व का सबसे समृद्धि स्थल बना सकते हैं। उन्होंने गुजरात के भविष्य के विकास मॉडल के लिए रिलायंस की पांच पहल की बात कही। जियो गुजरात को पूरे भारत में श्रेष्ठ डिजीटल रूप से कनेक्टेड राज्य बनाएगा। जियो और रिलायंस रिटेल का नया कॉमर्स प्लेटफॉर्म पेश करेगा जो गुजरात के 12 लाख छोटे खुदरा विक्रेताओं व दुकानदारों को सशक्त करेगा।

मोदी व वाइब्रेंट की खूब की प्रशंसा

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए अबानी ने कहा कि गुजरात के परिवर्तनकारी मॉडल को प्रत्येक राज्य को अपनाया है, इसका उन्हें संतोष है। इस नींव का पहला श्रेय सिर्फ एक ही नेता को जाता है और वे गुजरात के लोकप्रिय पुत्र और भारत के दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। मोदी की अगुआई में भारत विश्व का सबसे तेजी से वृद्धि दर्ज कर रही अर्थव्यवस्था का रूप ले रहा है।
मैन इन एक्शन हैं मोदी अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने मोदी को मैन ऑफ एक्शन कहा।

पीडीपीयू में 150 करोड़ का निवेश

अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन गांधीनगर के पास रायसण स्थित पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (पीडीपीयू) में 150 करोड़ का निवेश करेगा। इससे संस्था को और ज्यादा मजबूत व अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रसिद्ध संस्थान बनेगा।

Home / Ahmedabad / अगले दस वर्षों में रिलायंस गुजरात में दुगना निवेश करेगा: अंबानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो