scriptरजाई में दुबके थे लोग, अचानक गिरने लगे ओले, डर गए लोग, जानिए मौसम का हाल | Weather changed Hailstone storm heavy rain in tajmahal city latest new | Patrika News
आगरा

रजाई में दुबके थे लोग, अचानक गिरने लगे ओले, डर गए लोग, जानिए मौसम का हाल

मंगलवार की सुबह जब लोग रजाई में दुबके हुए थे कि अचानक ही तेज हवाएं चलने लगीं। तेज बारिश शुरू हो गई। फिर देखते ही देखते ओले पड़ने लगे।

आगराJan 22, 2019 / 06:50 am

अभिषेक सक्सेना

ओलावृष्टि

ओलावृष्टि

आगरा। मंगलवार की सुबह जब लोग रजाई में दुबके हुए थे कि अचानक ही तेज हवाएं चलने लगीं। तेज बारिश शुरू हो गई। बादल गरजने लगे। फिर देखते ही देखते ओले पड़ने लगे। ओले इतनी तेज गति से गिरे कि लोगों की नींद खुल गई। मौसम का यह विकराल रूप देखकर लोग घबरा गए। शुक्र है कि जिलाधिकारी एनजी रविकुमार ने गत रात्रि ही स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया था।
सोमवार से हुआ बदलाव

मौसम में यह बदलाव सोमवार की दोपहर से हुआ है। आगरा के आकाश पर घने बादल छा गए थे। सूर्यदेव को बादलों ने छिपा दिया था। देखते ही देखते शाम के समय आगरा में अंधकार सा छा गया था। फिर बारिश शुरू हो गई थी। रुक-रुककर बारिश होती रही। लोगों को भिगोती रही। मंगलवार की सुबह छह बजे जो कुछ हुआ, वह वाकई डरावना था। करीब 20 मिनट के बाद ओले पड़ने बंद हुए।
बिजली गिरने से किशोर की मौत

सोमवार को थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव मनौना में आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। युवक खेत पर आवारा पशुओं की रखवाली करने गया था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो युवक बुरी तरह झुलस गया था।
अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले तीन से चार दिन तक बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ईरान और अफगानिस्तान में उठे तूफान का असर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिक पवन सिसोदिया का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ चलते आने वाले 26 जनवरी तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की आशंका है। इससे सर्दी बढ़ जाएगी। भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफ़ान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, हिन्द महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर गिरा देता है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इसका असर देखने को मिलेगा, ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है।

Home / Agra / रजाई में दुबके थे लोग, अचानक गिरने लगे ओले, डर गए लोग, जानिए मौसम का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो