scriptमिलिए आगरा विश्वविद्यालय की गोल्डन गर्ल से, देखें वीडियो | Rama medical college Kanpur Student Avarna got 13 gold medal | Patrika News
आगरा

मिलिए आगरा विश्वविद्यालय की गोल्डन गर्ल से, देखें वीडियो

रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की एमबीबीएस की छात्रा है अवर्णा अग्रवाल

आगराOct 29, 2018 / 12:51 pm

Bhanu Pratap

golden girl

golden girl

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) के 84वें दीक्षांत समारोह में रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की एमबीबीएस की छात्रा अवर्णा अग्रवाल को कुल 14 पदक दिए गए। इनमें से 13 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अवर्णा को पदकों से नवाजा।
हृदय रोग विशेषज्ञ बनने की इच्छा

अवर्णा के पिता सुनील अग्रवाल हैं। मां अंजू अग्रवाल गृहणी हैं। बड़ी बहन आंचल सीए है। छोटी बहन बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। अवर्णा अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता और कॉलेज के साथ खुद की मेहनत को देती है। अवर्णा ने बताया कि बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी। उसका सपना है भारत की बेहतरीन कार्डियोलॉजिस्ट (हृदयरोग विशेषज्ञ) बनना।
ये मिले पदक

डॉ. शारदा प्रसाद स्वर्ण पदक, कुमारी अमिता सिंघल स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती तुलसी देवी स्मृति स्वर्ण पदक, आगरा रोटरी क्लब स्वर्ण पदक, श्रीमती माधुरी देवी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक, डॉ. बीसी पंत स्वर्ण पदक, अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा स्वर्ण पदक, वक्ले स्वर्ण पदक, डॉ. जैतिन्दर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक, डॉ. टूकीराम एल्हेंस स्वर्ण पदक, श्री बृजनंदन चौबे स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती बजीर सिंह सरीन रजत पदक, लायंस क्लब आगरा यूनाइटेड स्वर्ण पदक, प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन एवं श्रीमती शकुंतला जैन स्वर्ण पदक।

Home / Agra / मिलिए आगरा विश्वविद्यालय की गोल्डन गर्ल से, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो