scriptइन लोगों की कभी नहीं होती है अकाल मृत्य, ईश्वर की रहती है विशेष कृपा | Premature death never happens real story Hindi news | Patrika News
आगरा

इन लोगों की कभी नहीं होती है अकाल मृत्य, ईश्वर की रहती है विशेष कृपा

मृत्यु से बड़ा सत्य कुछ भी नहीं है।
निश्चित ही कर्म भी मृत्यु को तय करते हैं।

आगराOct 14, 2019 / 08:11 pm

धीरेंद्र यादव

इन लोगों की कभी नहीं होती है अकाल मृत्य, ईश्वर की रहती है विशेष कृपा

इन लोगों की कभी नहीं होती है अकाल मृत्य, ईश्वर की रहती है विशेष कृपा

आगरा। मृत्यु से बड़ा सत्य कुछ भी नहीं है। निश्चित ही कर्म भी मृत्यु को तय करते हैं। जो लोग अपने माता पिता की सेवा करते हैं, उनकी कभी अकाल मृत्यु नहीं हो सकती है। चिरंजीव सेवा सदन बालाजीपुरम भागवत कथा के सातवें दिन पूज्य संत स्वामी राम प्रपन्नाचार्य ने सुदामा चरित्र, बलराम रेवती विवाह, श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह, जरासंध बध आदि कथाओं को सटीक प्रसंगों के साथ सुनाया।
ये भी पढ़ें – मर्चेंट नेवी में नौकरी का सपना दिखाकर भेज दिया दुबई, इसके बाद की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

ये नहीं हो सकते आदर्श माता पिता
पूज्य संत स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी ने कहा बच्चों को हाथ पकड़कर होटल और बोतल की ओर ले जाने वाले आदर्श माता-पिता नहीं हो सकते। माता पिता के चरणों की सेवा करने वाले की अकाल मृत्यु नहीं होती है। मातृ पितृ भक्त ही गुरु भक्त और गौ भक्त बन सकता है। स्कूल में विद्या का विकास होता है मन का नहीं। श्री कृष्ण ने गोपियों के मन को अपना बना लिया। आज स्वभाव बिगड़ रहा है अतः समाज भी बिगड़ रहा है। सजावट और दिखावट के खर्चों से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें – राशिद मियां की जिदंगी में आया भूचाल, प्रेमिका से बेगम बनी जीवनसाथी के बारे में बताई ऐसी बात, रात होते ही…, पुलिस अधिकारी भी हैरान

स्थान परिवर्तन से विकास संभव
स्थान परिवर्तन से विकास संभव है। गौ हत्या भ्रूण हत्या पाप है चोटी हमारी संस्कृति है और आज लोग चोटी देखकर हंसते हैं। आधुनिक शिक्षा और चिकित्सा देश को खोखला कर रही है हिंदू संस्कृति व पर्यावरण की रक्षा के लिए गौ हत्या ,भ्रूण हत्या रोकने के साथ ही बृक्षों के कटान को रोकना होगा। सभी भक्त अधिक से अधिक वृक्ष लगाये। गौदान, कन्यादान और गंगा स्नान से ही कल्याण की प्राप्ति होती है। कथा में भानु देव आचार्य परीक्षित महेश चंद शर्मा, केके भारद्वाज, रघुवीर दास दीक्षित, सोमेश्वर दयाल, जयदीप तिवारी, अर्जुन भक्तमाली, रामप्रकाश शर्मा, महावीर सिंह चाहर, मुन्नालाल कुलश्रेष्ठ, करुणेश कुलश्रेष्ठ, सियाराम लवानियां, राहुल चौधरी, महेंद्र सिंह, सत्यदेव शर्मा आदि प्रमुख मौजूद रहे।

Home / Agra / इन लोगों की कभी नहीं होती है अकाल मृत्य, ईश्वर की रहती है विशेष कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो