scriptजापान की राजधानी टोक्यो में भी आगरा के एक अभियान की गूंज, गोयल दंपति ने किया कमाल | Helmet campaign in Japan capital Tokyo latest news | Patrika News
आगरा

जापान की राजधानी टोक्यो में भी आगरा के एक अभियान की गूंज, गोयल दंपति ने किया कमाल

समाजसेवी दंपति को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ’ की अपील

आगराJun 27, 2019 / 07:42 am

धीरेंद्र यादव

hemet

hemet

आगरा। आगरा के समाजसेवी उद्यमी दंपति मुरारी लाल गोयल पेंट एवं श्रीमती सुमन गोयल को जापान की राजधानी टोक्यो में सम्मानिकिया गया। होटल हिल्टन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सतत उद्यमशीलता, संवेदनशीलता और सेवा आगरा द्वारा वंचितों व जरूरतमंदों की अथक सेवा के लिए यह सम्मान मिला।। मुरारीलाल गोयल हेलमेट लगाओ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने जापान में भी दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए।
यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री के आने की आहट के साथ SSP का बड़ा कदम, कई थानेदारों से चार्ज छीना

murarilal goyal
सेवा आगरा संस्था को चला रही अभियान
गौरतलब है कि नैरोलैक पेंट्स द्वारा जापान में पेंट व्यापारियों की अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गई, जिसमें भारतवर्ष के 22 हजार में से सर्वश्रेष्ठ 300 डीलर्स को आमंत्रित किया गया। ताजनगरी के गोयल पेंट्स को यह अंतरराष्ट्रीय गौरव पहली बार हासिल हुआ। गोयल दंपति व सेवा आगरा के संस्थापकों ने इस अवसर पर जापान में पूरे विश्व से हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ की अपील की। राहगीरों को हेलमेट भी पहनाए। यह संजोग ही है कि इधर उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। शासन प्रशासन द्वारा अपने प्रचार माध्यमों से जन-जन से हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने की अपील की जा रही है। ऐसे में आगरा के दंपत्ति द्वारा जापान से दिए गए इस संदेश का महत्व और भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें

अयोध्या में राम जन्म भूमि पर कोई मस्जिद नहीं थीः स्वामी स्वरूपानंद

hemet
सभी ने सराहा

मुरारीलाल गोयल ने बताया कि ‘हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ अभियान’ आगरा में चल रहा है। इसे जापान की राजधानी टोक्यो में भी चलाया गया। आगरा के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जापान में भले ही यह अभियान प्रतीकात्मक रूप से चलाया गया, लेकिन इसका असर हुआ है। सभी ने इस अभियान को सराहा है।
यह भी पढ़ें

जब बुजुर्ग ने कहा- साहब अभी मैं जिन्दा हूं , तो एसएसपी की आँखें फटी रह गईं

अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित
समारोह में कंसाई इंडिया सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर अनुज जैन, कंसाई इंटरनेशनल बिजनेस हेड कत्सुहिको कातो, कंसाई पेंट जापान डायरेक्टर बाई. ताकाहाशी, कंसाई नैरोलैक पेंट्स सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुधीर राने और कंसाई नैरोलैक पेंट्स वाइस प्रेसिडेंट राम मल्होत्रा ने सेवा आगरा की मुहिम को सराहा। गोयल दंपति को नैरोलैक रत्न के अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया।

Home / Agra / जापान की राजधानी टोक्यो में भी आगरा के एक अभियान की गूंज, गोयल दंपति ने किया कमाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो