scriptआज है व्याघात नामक अशुभ योग, इन राशियों के साथ होगा बुरा ही बुरा | Todays aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
पूजा

आज है व्याघात नामक अशुभ योग, इन राशियों के साथ होगा बुरा ही बुरा

आपके अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे। आकस्मिक धन लाभ संभव है

Oct 06, 2017 / 09:28 am

सुनील शर्मा

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal in hindi, horoscope

व्याघात नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि १.४२ तक, इसके बाद हर्षण नामक नैसर्गिक शुभ योग है। इसके अतिरिक्त आज अमृतसिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से रात्रि ७.३१ तक, तदुपरान्त रात्रि १०.०४ तक कुमार योग नामक शुभ योग है।
मेष
विशेष उपलब्धि मिल सकती है। सुख-साधनों को जुटाने में लगे रहेंगे। कपड़े के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। व्यापार में सोच-विचार के निर्णय लें।

वृषभ
बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। अध्ययन में रुचि कम होने से असफलता का सामना करना पड़ेगा। आलस्य की अधिकता रहने से काम धीरे होगा।
मिथुन
मन उदास रहेगा। दिन के मध्य में स्थिति अनुकूल होगी। आय के साधनों को बढ़ाना होगा। वैवाहिक समस्या का समाधान उत्तर दिशा से होगा। निवेश से लाभ होगा।

कर्क
कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होंगी। दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। वर्चस्व में वृद्धि होगी।
सिंह
प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

कन्या
सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे।
तुला
भाग्योदय के योग बन रहे हैं। मन की बात कह दें, जिससे संबंधों में नजदीकियां बनेंगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। विलासिता के सामानों पर धन खर्च होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
वृश्चिक
सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने विवाद आज उभर सकते हैं। सेना व प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु
समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहे। व्यापार विस्तार के योग है।
मकर
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम – प्रसंगों के चलते विवाद संभव है।

कुम्भ
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आपके अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे। आकस्मिक धन लाभ संभव है।
मीन
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मनोरंजन के साधनों का उपयोग आनंदप्रद होगा। प्रेम प्रस्ताव संभव है। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

Home / Astrology and Spirituality / Worship / आज है व्याघात नामक अशुभ योग, इन राशियों के साथ होगा बुरा ही बुरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो