scriptसमुद्र में तैरता दिखा बिना सिर का अजीब जीव, तस्वीरें देख छूट सकते हैं पसीने! | weird creature seen swimming in antarctica sea | Patrika News
अजब गजब

समुद्र में तैरता दिखा बिना सिर का अजीब जीव, तस्वीरें देख छूट सकते हैं पसीने!

एंटार्कटिका के समुद्र में बिना सिर का जीव दिखने से लोग हैरान हैं। इस जीव का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसका नाम हेडलेस चिकनफिश नाम दिया है।

Nov 03, 2018 / 03:09 pm

Priya Singh

weird creature seen swimming in antarctica sea

समुद्र में तैरता दिखा बिना सिर का अजीब जीव, तस्वीरें देख छूट सकते हैं पसीने!

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस विशाल जगत में तरह-तरह की खबरें देखने को मिलती हैं। उसमें से कुछ ज्ञानवर्धक होती हैं तो कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर यकीन नहीं होता की ये असली है या नकली। ऐसी की एक अजीब तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एंटार्कटिका के समुद्र के समुद्र का बताया जा रहा है। बता दें कि, एंटार्कटिका के समुद्र में बिना सिर का जीव दिखने से लोग हैरान हैं। इस जीव का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसका नाम हेडलेस चिकनफिश नाम दिया है। इस मछली का रंग और बनावट इतना ज्यादा अजीब है कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा ऐसा भी कोई जीव हो सकता है। तस्वीर में आप साफ़ देख सकते हैं कि, इसका शरीर ज्यादातर पारदर्शी होता है जो इसे और अजीब बनता है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस जीव के शरीर में सिर नहीं दिखता लेकिन पैरों के सहारे अपने भोजन को शरीर में मौजूद चम्मचनुमा मुंह में डालती है। यह अपने हमलावर को डराने के लिए फूल जाती है और शरीर को बढ़ा लेती है। मिली जानकारी के अनुसार, इस जीव का आकार अमूमन 11सेमी से 25 सेमी तक होता है। इस मछली को देखने वाले लोगों का कहना है कि यह दुनिया में अब तक देखे गए जीवों में से सबसे अजीब और शानदार जीव है। इस जंतु का सही नाम Enypniastes eximia है। इसकी बनावट बहुत ज्यादा अलग है। इसके शरीर में सिर नहीं दिखता।

 antarctica sea

Home / Ajab Gajab / समुद्र में तैरता दिखा बिना सिर का अजीब जीव, तस्वीरें देख छूट सकते हैं पसीने!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो