scriptशुक्र का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए है संकटपूर्ण, रहें सतर्क | Venus Zodiac change is critical for these Zodiac | Patrika News
वाराणसी

शुक्र का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए है संकटपूर्ण, रहें सतर्क

जानिये किन-किन राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव।

वाराणसीFeb 17, 2019 / 05:29 pm

Ajay Chaturvedi

Venus Zodiac change is critical for these Zodiac

Venus Zodiac change is critical for these Zodiac

वाराणसी. ग्रह-गोचर में होने वाले परिवर्तन सभी राशियों के जातकों पर अपना प्रभाव डालते हैं। जैसे ही कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है उससे हर इंसान का जीवन प्रभावित होता है। किसी को इसका फायद पहुंचता है तो किसी को परेशानी झेलनी पड़ती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 फरवरी को शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने वाला है। इसके चलते सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कई राशियों पर इस परिवर्तन का अच्छा प्रभाव पड़ेगा तो कई राशियों पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ेगा।
शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों के जातकों के जीवन में आएगा बड़ा परिवर्तन

मिथुन– इस राशि के जातकों को धन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। हाथ में आता आता पैसा भी रुक सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा दुर्घटना की आशंका बन रही है। व्यापारी वर्ग की व्यापारिक स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी। अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचें। भागीदारों से सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क– इस राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा आने वाला वक्त। मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव दूर हो सकता है। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे संतुष्टि मिलेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे है।
सिंह-इस राशि के जातकों को शुक्र के इस परिवर्तन के चलते पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। कामकाज का अधिक दबाव रहेगा। थकान और आलस महसूस करेंगे। खर्च में बढ़ोतरी होगी। कर्ज भी लेना पड़ सकता है। आने वाले समय में धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है।
तुला-इस राशि के जातकों को शुक्र के इस परिवर्तन के चलते कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन में किसी बात को लेकर घबराहट महसूस हो सकती है। जीवन में बहुत से अच्छी और बुरी घटनाएं घटित होंगी। लेकिन बुरी परिस्थितियों में अपने ऊपर संयम रखने की जरूरत है। कुछ सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। घर परिवार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक-इस राशि के जातकों को शुक्र के इस परिवर्तन की वजह से चिंता में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मौसम संबंधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। खान-पान और सेहत पर ध्यान रखें। घर परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपका सहयोग देगा।
मकर– इस राशि के जातकों का समय सामान्य रहने वाला है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी समारोह में भाग ले सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोगों की सहानुभूति आपको प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन यात्रा के दौरान अपनी सेहत पर ध्यान रखें। बाहर की चीजें खाने से परहेज करें।
मीन-इस राशि के जातकों को शुक्र के इस परिवर्तन की वजह से मध्यम फल की प्राप्ति होने वाली है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा। लक्ष्य प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे जिसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ तालमेल अच्छे बने रहेंगे। माता की सेहत में सुधार आ सकता है।
इन राशियों की है बल्ले-बल्ले

मेष-इस राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन का बहुत ही अच्छा असर पड़ने वाला है। कार्यस्थल में उच्च अधिकारी आपसे बहुत ही खुश नजर आएंगे। सामाजिक गतिविधियों पर आप ठीक प्रकार से अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होगा। परिवार के लोगों की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आने वाले समय में बहुत ही अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सभी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार रहेगा।
वृषभ-इस राशि के जातकों को शुक्र के इस परिवर्तन की वजह से सफलता के बहुत से अवसर हाथ लग सकते हैं। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोच सकारात्मक रहेगी। अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन परिस्थितियों का आसानी से सामना कर पाएंगे। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने कार्य क्षेत्र में लगातार उन्नति हासिल होगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कन्या-इस राशि के जातकों के लिए शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे और इनको पूरा करेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा से अच्छा लाभ मिलेगा। बैंक से संबंधित लेनदेन में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। कहीं पूंजी निवेश करते हैं तो उसमें मुनाफा मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बन सकते हैं। कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले समय अच्छा रहेगा।
धनु-इस राशि के जातकों को शुक्र के इस परिवर्तन की वजह से अच्छा लाभ मिलने वाला है। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आने वाले समय में लाभ के बहुत से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो उसमें सफलता हासिल होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर परिवार में खुशियों का वातावरण स्थापित होगा।
कुंभ-इस राशि के जातकों के लिए शुक्र के परिवर्तन से बहुत ही अच्छा परिणाम हासिल होने वाला है। ज्यादातर समय मनोरंजन के क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे। आने वाला समय खुशियों भरा रहने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। रोमांस के लिए आने वाला समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिक से अधिक समय मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

Home / Varanasi / शुक्र का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए है संकटपूर्ण, रहें सतर्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो