scriptRaksha Bandhan 2018: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की राखी से सजी डीएम की कलाई | NGO woman tie rakhi of Dm Amit kumar Singh | Patrika News
वाराणसी

Raksha Bandhan 2018: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की राखी से सजी डीएम की कलाई

रक्षा बधंन की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रक्षा बधंन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

वाराणसीAug 26, 2018 / 11:20 am

sarveshwari Mishra

Dm Amit kumar Singh

डीएम

सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम अमित कुमार सिंह को राखी बांधकर राखी का त्योहार मनाया । रक्षा बधंन की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रक्षा बधंन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा की कलाईयों पर समूह की महिलाओं ने राखी बांधी।
यह भी पढ़ें

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भांडाफोड़. 12 गाड़िया बरामद, चार गिरफ्तार




100 से ज्यादा केन्द्रों पर सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन के कोर्स हो रहे हैं
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम को राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि मिशन सोन स्वालम्बन के तहत समूह की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। जिले में 100 से ज्यादा केन्द्रों पर सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन के कोर्स भी कराए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

महिला पुलिस कांन्सटेबल को दवा दिलाने के बहाने क्वाटर पर ले जाकर सिपाही ने किया रेप

इन प्रशिक्षित महिलाओं को एनआरएलएम द्वारा प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा और उनके स्वरोजगार में जिला प्रशासन हर संभव मदद करने की कोशिश भी करेगा। उन्होंने बताया कि जिले में फ्लाई ऐश से ईंट बनाने का काम भी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बखूबी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें

जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, मचा हड़कंप

अमित कुमार सिंह ने मिशन सोन स्वावलम्बन के अन्तर्गत महिलाओं को प्रशिक्षित करने के मकसद से 400 सिलाई मशीनें निःशुल्क स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को वितरित की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने आस-पास के गरीब, जरूरत मंद महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें भी निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करें।

Home / Varanasi / Raksha Bandhan 2018: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की राखी से सजी डीएम की कलाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो