scriptदेव दीपावली-लाखों दीपों से जगमगाया गंगा घाट, अद्भृत नजारा देखने को उमड़ी लोगों की भीड़ | Dev Deepawali celebration in Varanasi | Patrika News
वाराणसी

देव दीपावली-लाखों दीपों से जगमगाया गंगा घाट, अद्भृत नजारा देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

लेजर शो ने बहायी आधुनिकता की बयार, महाश्मशान पर भी चले दीपक

वाराणसीNov 23, 2018 / 07:06 pm

Devesh Singh

Dev Deepawali

Dev Deepawali

वाराणसी. देव दीपावली पर लाखों दीए से बनारस के घाट जगमगा गये हैं। देव दीपावली का अद्भृत दृश्य देखने के लिए काशी की गंगा घाट पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पहली बार राजघाट पर लेजर शो के जरिए आधुनिक तकनीक की बयार बहायी गयी है। गंगा घाट पर इतना भव्य नजारा था कि मानो ऐसा लगा कि मां गंगा के आंचल में आकाशगंगा उतर आयी है।
यह भी पढ़े:-काशी में इसलिए मनायी जाती है देव दीपावली, बेहद रोचक है इसकी कहानी
बनारस के 54 घाट व 36 कुंड पर एक साथ दीपक चलाये गये हैं। दीपक की रोशनी से शहर जगमगा गया है। इस बार देव दीपवाली पर सबसे अधिक भीड़ है गंगा में इतनी नाव व बजड़े चल रहे हैं कि वहां पर भी कम ही जगह बची है। सबसे अधिक भीड़ गंगा आरती के समय हुई। लोगों ने अपनी नाव व बजड़े को रोक कर गंगा आरती देखी है इसके बाद फिर नाव व बजड़े से सैर करने निकल गये।
यह भी पढ़े:-बनारस में देव दीपावली के दिन धनवर्षा, 80 करोड़ से अधिक का होगा कारोबार
सूर्याेदय होते ही जल उठे लाखों दीपक
गंगा घाट पर सूर्याेदय के पहले ही लोगों की भीड़ होने लगी थी। सूर्योदय होते ही गंगा घाट पर एक साथ लाखों दीपक जल गये। आम लोगों ने भी अपने हाथों से दीपक जला कर पर्व को यादगार बना दिया। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट का नजारा सबसे अलग था यहां पर एक तरफ चिता जल रही थी तो दूसरी तरफ लोगों दीपक जलाने में लगे थे। काशी के बारे में धार्मिक मान्यता है कि यहां पर मुत्यृ भी जश्र है। महाश्मशान पर देव दीपावली देखने पर इस बात की सच्चाई सामने आ जाती है।
यह भी पढ़े:-देव दीपावली पर मुस्तैद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, भारी संख्या में लगायी गयी फोर्स
देशी व विदेशी पर्यटकों की उमड़ी है भीड़
गंगा घाट पर देव दीपावली देखने के लिए देशी व विदेशी पर्यटक भारी संख्या में आये हुए हैं। देशी व विदेशी पर्यटकों ने इससे पहले ऐसा मनोहारी नजारा नहीं देखा था। जो भी गंगा घाट पर देव दीपावली देख लेता हैं वह कभी भी बनारस पर्व को भूल नहीं पाता है। बनारस की देव दीपवाली दुनिया भर में प्रसिद्ध है जिसका गवाह एक बार फिर लाखों लोग बने।
यह भी पढ़े:-नैनी में तिहरे हत्याकांड में शामिल था मनोज शुक्ला, दो साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Home / Varanasi / देव दीपावली-लाखों दीपों से जगमगाया गंगा घाट, अद्भृत नजारा देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो