scriptUP Board Result 2024: इंटरमीडिएट में तनुष्का यादव ने प्रदेश में लाया नौवां स्थान, जनपद में हर्ष | UP Board Result 2024: Tanushka | Patrika News
यूपी न्यूज

UP Board Result 2024: इंटरमीडिएट में तनुष्का यादव ने प्रदेश में लाया नौवां स्थान, जनपद में हर्ष

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में प्रदेश में 9वां स्थान लाने वाली तनुष्का यादव आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है…

मऊApr 21, 2024 / 04:02 pm

Abhishek Singh

UP Board Result 2024

UP Board Result 2024:

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में मऊ के तीन छात्र प्रदेश के टॉप टेन में शामिल हैं। इसमें बापू इंटर कालेज कोपागंज की छात्रा तनुष्का यादव ने प्रदेश में इंटरमीडिएट 9th रैंक प्राप्त किया है जिससे परिजन और विद्यालय के लोग हर्षित हैं। तनुष्का यादव की सफलता इस लिए ज्यादा मायने रखती है की वह किसान परिवार से आतीं है और सरकारी विद्यालय से पढ़ाई की।
उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में प्रदेश में 9वां स्थान लाने वाली तनुष्का यादव ने बताया कि वह कोपागंज कस्बे की निवासी हैं पिता किसान और माता ग्रहणी है। तनुष्का यादव कस्बे के ही सरकारी स्कूल बापू इंटर कॉलेज से उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। तनुष्का बताती है कि पीसीएम ग्रुप से उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। पढ़ाई के दौरान विद्यालय के शिक्षकों कोचिंग के अध्यापकों के साथ-साथ माता-पिता का भरपूर सहयोग मिला. प्रिंसिपल ने बताया कि वह पढ़ाई के दौरान रिवीजन पर विशेष ध्यान दिया उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे सिलेबस को पांच बार रिपीट कर लिया था।

आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है तनुष्का

तनुष्का ने बताया कि आगे की पढ़ाई वह विश्वविद्यालय से करने चाहती है। साथ ही आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करेंगे . तनिष्का के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया है जो परिवार के साथ-साथ है जिले के लिए गौर की बात है। वहीं उन्होंने बताया कि मेरा बेटा भी जिले में टॉप किया था अब बेटी ने प्रदेश में टॉप किया है। मैं बच्चों को पढ़ने में कोई कमी नहीं करता हूं भले किसान हूं लेकिन संसाधनों का कोई अभाव नहीं छोड़ता।

Home / UP News / UP Board Result 2024: इंटरमीडिएट में तनुष्का यादव ने प्रदेश में लाया नौवां स्थान, जनपद में हर्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो