scriptसाक्षी महाराज ने फिर दिया ऐसा विवादित बयान, कहा- छोटी-छोटी लड़कियों के साथ रेप हो रहा वो आपको नहीं दिख रहा | Bjp mp Sakshi Maharaj controversial statement | Patrika News
उन्नाव

साक्षी महाराज ने फिर दिया ऐसा विवादित बयान, कहा- छोटी-छोटी लड़कियों के साथ रेप हो रहा वो आपको नहीं दिख रहा

-सैकड़ों हिन्‍दू मार दिए गए वो याद नहीं आते
-कश्मीर में सैनिकों के साथ क्या हो रहा है वो आपको याद नहीं आता

उन्नावJul 07, 2019 / 11:45 am

Ruchi Sharma

Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj

उन्नाव. अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक गालियारों में हलचल मचा दी है। साक्षी महाराज ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में चोरी करने के शक में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज अंसारी के मामले में विवादित बयान दिया है। बीजेपी सांसद ने मॉब लिंचिंग के सवाल पर बोलते हुए कहा कि ये मीडिया के लिए तो बहुत बड़ा दुर्भाग्य है, जहां तबरेज अंसारी तो याद आता है, लेकिन सैकड़ों हिन्‍दू मार दिए गए वो याद नहीं आते। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सैनिकों के साथ क्या हो रहा है वो आपको याद नहीं आता।
यह भी पढ़ें

सीधे मुख्यमंत्री सुनेंगे आपकी शिकायत, 24 घंटे के अंदर होगा बड़ा एक्शन, प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा कदम

साक्षी महाराज आगे कहते हैं कि चांदनी चौक में मंदिर तोड़ दिया गया। वहीं, छोटी-छोटी लड़कियों के साथ रेप हो रहा वो आपको नहीं दिख रहा है। बीजेपी सांसद यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग केवल तबरेज अंसारी की बात करेंगे। साक्षी ने कहा कि इस हिंदुस्तान में और भी लोग रहते हैं।
यह भी पढ़ें

बसपा से आई बड़ी खबर, मायावती ने बैठक के बाद तत्काल किया ये बड़ा ऐलान, सबसे बड़ा उलटफेर

जानकारी हो कि झारखंड में तबरेज से कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ कहने का दबाव बनाया गया। हमलावरों ने इस पूरे घटना का वीडियो बनाया भी बनाया था। तबरेज को 18 जून को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 22 जून को तबरेज का अस्पताल में देहांत हो गया। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से बंपर जीत हासिल कर दोबारा सांसद बनें। 2014 में बनाए गए अपने ही 310000 से अधिक वोटों से जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए साक्षी महाराज ने 400996 वोटों से गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला अन्ना महाराज को पटखनी दी।

Home / Unnao / साक्षी महाराज ने फिर दिया ऐसा विवादित बयान, कहा- छोटी-छोटी लड़कियों के साथ रेप हो रहा वो आपको नहीं दिख रहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो