scriptब्राह्मण महाकुंभ आज : परशुराम के जयकारों से गूंजेगा पंडाल, एकता का देंगे संदेश | Brahmin Mahakumbh will be organized | Patrika News
उज्जैन

ब्राह्मण महाकुंभ आज : परशुराम के जयकारों से गूंजेगा पंडाल, एकता का देंगे संदेश

ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन शुक्रवार को दशहरा मैदान पर होगा। इसमें एक लाख से अधिक समाजजनों के जुटने की संभावना है।

उज्जैनSep 20, 2018 / 10:32 pm

Lalit Saxena

patrika

Supreme Court,social,atrocity act,spiritual,religious,Brahmin samaj,

उज्जैन. ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन शुक्रवार को दशहरा मैदान पर होगा। इसमें एक लाख से अधिक समाजजनों के जुटने की संभावना है। महाकुंभ में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समर्थन कर कोर्ट के आदेश के पालन की मांग की जाएगी। इसके अलावा सामाजिक और राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

एकता के सूत्र में पिरोने के लिए कर रहे आयोजन
अभा ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ के संबंध में अभा ब्राह्मण समाज के महामंत्री और महाकुंभ के संयोजक रामेश्वर दुबे, अभा ब्राह्मण समाज सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया ब्राह्मण समाज के धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान हितों की रक्षा कर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

समाज के पदाधिकारी होंगे शामिल
इसमें राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर समाज का नेतृत्व करने वाले पदाधिकारी भी शामिल होंगे। महाकुंभ में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भी रहेगी। इस मौके पर समाज के उत्थान, विकास और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर मंथन होगा। ब्राह्मण महाकुंभ में सभी लोग सपरिवार शामिल होंगे। ब्राह्मण महाकुंभ का शुभारंभ प्रात: ११ बजे होगा। इसमें वेदिक बैंड की प्रस्तुति होगी।

स्थानीय प्रतिभाओं की ओर से कार्यक्रम
स्थानीय प्रतिभाओं की ओर से धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। महाकुंभ में कांताचार्य महाराज, संत कमलकिशोर नागर, स्वामी रंगनाथाचार्य, अतुलेशानंद सरस्वती, शैलेषानंद गिरि, किंकर नामानन्द महाराज का सान्निध्य मिलेगा।

पहली बार भगवान वामन जन्मोत्सव पर शोभायात्रा
भगवान वामन का जन्मोत्सव पर उज्जैन में पहली बार शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। अखिल भारतीय भगवान वामन जन्म उत्सव समिति उज्जैन अध्यक्ष रितेश व्यास, महासचिव अभिजीत दुबे ने बताया कि उज्जैन में पहली बार भगवान वामन का जन्मोत्सव शोभायात्रा के साथ मनाया जाएगा। शोभायात्रा प्रात: 8 बजे मन्छामन गणेश मंदिर से भगवान गणेश का पूजन कर प्रारंभ होगी। विभिन्न मार्ग से शोभायात्रा अलखधाम पर भगवान वामन के मंदिर पर पहुंचेगी। यहां पर महामंडलेश्वर की उपस्थिति में अभिषेक, पूजन और आरती की जाएगी।

Home / Ujjain / ब्राह्मण महाकुंभ आज : परशुराम के जयकारों से गूंजेगा पंडाल, एकता का देंगे संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो