इसी बीच कस्बे के निकट पेट्रोल पम्प के सामने ट्रैक्टर असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रैक्टर की गति तेज होने से ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। सूचना मिलते ही हैड़ कांस्टेबल सत्यनारायण मीणा मय पुलिस के मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत में ट्रैक्टर चालक को टोडारायसिंह सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को मोर्चरी में रखवाया गया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। इधर, पुलिस ने बताया मृतक विनोद का मालपुरा में ही ससुराल है तथा काफी समय से वह ट्रैक्टर चलाता था। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक योगेन्द्र शर्मा की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाहन की टक्कर से दम्पती घायल
बंथली. गैरोली मोड़ पर शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर से दम्पती घायल हो गए। गनीमत यह रही की पीछे से आ रहे वाहन ने मात्र बाइक को कूचलकर चकनाचूर कर चला गया, हालांकि इस दौरान दम्पती भी बेहोश होकर सडक़ पर गिरे हुए थे। इससे दोनों बाल-बाल बच गए।
सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस घायल दम्पती को दूनी अस्पताल लेकर आई। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें टोंक रैफर कर दिया। सरोली पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मणसिंह राजावत ने बताया कि घायल गैरोली निवासी श्योजी बारहठ व उसकी पत्नी कृपा हैं।
वे बाइक पर गैरोली से कही जा रहे थे। चौराहे पर आने के दौरान किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस पर दोनों बेहोश कर सडक़ पर गिर गए और बाइक एक तरफ गिर गई। इस दौरान वहा से गुजरा वाहन बाइक को चकनाचूर कर गया।