scriptविश्व शान्ति महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन कुण्डों में आहुतियां दी | In the world peace, the devotees offered sacrifices in the havan kunda | Patrika News
टोंक

विश्व शान्ति महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन कुण्डों में आहुतियां दी

जैन मन्दिर में आयोजित 16 दिवसीय शांतिमंडल विधान का समापन विश्व शान्ति महायज्ञ के साथ हुआ

टोंकOct 27, 2018 / 09:48 am

MOHAN LAL KUMAWAT

 Shanthamandal

निवाई नसिया जैन मन्दिर में आयोजित विश्व शान्ति महायज्ञ में आहुतियां देते हुए श्रद्धालु।


निवाई. आर्यिका श्रुतमति व सुबोध मति माताजी के सान्निध्य में सन्त निवास नसिया जैन मन्दिर में आयोजित 16 दिवसीय शांतिमंडल विधान का समापन विश्व शान्ति महायज्ञ के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने हवन कुण्डों में आहुतियां दी।

जैन समाज के प्रवक्त विमल जौला ने बताया कि विधान के समापन पर श्रद्धालुओं ने श्री जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके पूजा अर्चना की। पं. सुरेश के शास्त्री के मंत्रोचार द्वारा श्रद्धालुओ ने विश्व शान्ति महायज्ञ में आहुतियां दी।
जौंला ने बताया कि विश्व शान्ति महायज्ञ के प्रधान कुण्ड पर महेन्द्र चंवरिया, सुरेश जैन, दिनेश चंवरिया, पदमचन्द, अशोक भाणजा, प्रकाश, राजेन्द्र जैन एवं चोथमल जैन सहित कई इन्द्र इन्द्राणियों ने अगर तगर कपूर धी चन्दन धूप सहित कई प्रकार की लकडिय़ों से हवन कुण्डों में आहुतियां दी।
इस दौरान आर्यिका सुबोध मति माताजी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचेतक महावीरप्रसाद जैन, त्रिलोक, प्रकाश सांवलिया, रवि जैन, विवेक जैन एवं संजय चंवरिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

कलशयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
गांव बस्सी में संत बालकानंदगिरी के सान्निध्य में बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा कों संत बालकानंद गिरी ने पूजा-अर्चना करके रवाना किया, जिसमें 211 महिलाओं ने सिर पर कलश रखे। श्रद्धालु बाबूलाल पोषवाल ने बताया कि कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई बैंड बाजे के साथ रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।

कलश यात्रा संतोष आश्रम पहुंची। जहां वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया। इस दौरान बाद 5 कुंडों पर आहुतियों के लिए प्रधान कुंड की बोली लगाई गई। जिसमें प्रधान कुंड पर हनुमान परिहार ने आहुति दी पांच कुंडों पर मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। इस दौरान मंत्रोचारण से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो
उठा।

Home / Tonk / विश्व शान्ति महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन कुण्डों में आहुतियां दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो