scriptvideo: मन्दिरों में मची फागोत्सव की धूम, भगवान की फूलों से झांकी सजाकर किया शृंगार | Holi 2018 Special | Patrika News
टोंक

video: मन्दिरों में मची फागोत्सव की धूम, भगवान की फूलों से झांकी सजाकर किया शृंगार

फाग भजनों पर गुलाल उड़ाकर नृत्य किया। इस मौके पर भगवान की फूलों की झांकी भी सजाई गई।

टोंकFeb 23, 2018 / 03:32 pm

pawan sharma

फागोत्सव

निवाई. शहर के बड़ा बाजार स्थित चारभुजानाथ मन्दिर में महिला मण्डल की ओर से फागोत्सव मनाया गया।

निवाई. शहर के बड़ा बाजार स्थित चारभुजानाथ मन्दिर में महिला मण्डल की ओर से फागोत्सव मनाया गया। इस दौरान पं. ब्रह्मानन्द पाराशर ने भगवान चारभुजानाथ की फूलों से झांकी सजाकर शृंगार किया गया। फागोत्सव की शुरुआत राकेश गुरुजी ने गणेश वन्दना प्रस्तुत कर की। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे के गुलाल भी लगाई।
गायक कलाकार महेश दरगड़ ने सुण बरसाने की छोरी.., रंग मत डाले रे सावरियां.., अनिल शर्मा ने मीठे रस से भरी राधा रानी लागे.., होलिया में उड़े रे गुलाल.. महेश पाराशर ने मिश्री सो मीठो नाम हमारी राधा रानी को.., म्हारी चूनड़ कर दी लाल.. सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

फागोत्सव में किया नृत्य
टोंक. माहेश्वरी महिला मण्डल की ओर से बुधवार को मदनमोहन मन्दिर में फागोत्सव का आयोजन हुआ। मण्डल अध्यक्ष अल्का भण्डारी ने बताया कि फागोत्सव में महिलाओं ने ‘नेणा नीचे करले’, ‘श्याम ने रिझावली काई रे’, ‘रंग मत डारे रे सावरिया’, ‘मत मारो जी कान्हा भर-भर पिचकारी केसर रंग की’, ‘श्याम मोसे खेलों न होरी’ सरीखे फाग भजनों पर गुलाल उड़ाकर नृत्य किया। इस मौके पर भगवान की फूलों की झांकी भी सजाई गई।
फागोत्सव में संगठन की संरक्षक डॉ. गीता माहेश्वरी, मृदुला मालपानी, सोहिनी मूंदड़ा, अनिता मूंदड़ा, मोनिका अजमेरा, मधु तोषनीवाल, सुशीला जाजू, मधु बाहेती, सरोज तोतला, जानकी काहाल्या, मंजू जाजू, चन्द्रकान्ता आदि महिलाएं मौजूद थी।

महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा
अलीगढ़ . सोप कस्बे में स्थित मदन मोहन स्वामी मंदिर में बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने शोभायात्रा भी निकाली। यह मन्दिर से रवाना हुई जो मुख्य मार्गों से होते हुए फिर से मन्दिर स्थल पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा में बून्दी से आए अखाड़बाजों ने कला व करतब दिखाते हुए शामिल हुए। इसमें झांकियां भी सजाई गई।
श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। लोगों ने कई स्थानों पर फूल बरसाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। पण्डित रमेश चंद शर्मा के सान्निध्य में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों को विराजमान किया गया। इस मौके पर रमेशचंद धाकड़, प्रभु धाकड़, विमल धाकड़ आदि ने कुण्डों में आहुतियां दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो