scriptअनुमति मिली तो पॉलिश्ड हीरों के व्यापार पर पड़ेगा असर | Permission will be on the business of polished diamonds | Patrika News
सूरत

अनुमति मिली तो पॉलिश्ड हीरों के व्यापार पर पड़ेगा असर

भारत डायमंड बूर्स में सिन्थेटिक हीरों के व्यापार की उठ रही मांग
बूर्स में सिन्थेटिक हीरों के व्यापार पर प्रतिबंध लगा हुआ है

सूरतNov 17, 2018 / 07:56 pm

Pradeep Mishra

file

अनुमति मिली तो पॉलिश्ड हीरों के व्यापार पर पड़ेगा असर

सूरत

अब तक सिन्थेटिक हीरों के व्यापार से परहेज कर रहे मुंबई के हीरा व्यापारी अब सिन्थेटिक हीरों के व्यापार की ओर अग्रसर हुए हैं। मुंबई स्थित भारत डायमंड बूर्स के कुछ व्यापारियों ने सिन्थेटिक हीरों के व्यापार से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। मुंबई के व्यपारियों की इस मांग से सूरत के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। सूरत डायमंड एसोसिएशन के प्रमुख के अनुसार यदि सिन्थेटिक हीरों के व्यापार को छूट मिली तो पॉलिश्ड हीरों के व्यापार पर भी असर पड़ सकता है।
हीरा उद्योग के सूत्रों के अनुसार कुछ वर्षों पहले मुंबई स्थित भारत डायमंड बूर्स में सिन्थेटिक हीरों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस कारण यहां से सिन्थेटिक हीरों का व्यापार नहीं हो पा रहा था। भारत डायमंड बूर्स में कुछ व्यापारी सिन्थेटिक हीरों के व्यापार से जुड़़े हैं। पिछले कुछ महीनों में सिन्थेटिक हीरों का बढ़ता व्यापार देखते हुए भारत डायमंड बूर्स के व्यापारी भी सिन्थेटिक हीरों का व्यापार करना चाह रहे हैं। उन्होंने बूर्स के मैनेजमेन्ट के समक्ष अपनी मांग रखी है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। सभी व्यापारियों की सहमति से इस पर निर्णय किया जाएगा।
सूरत डायमंड एसोसिएशन के प्रमुख बाबू गुजराती ने बताया कि भारत डायमंड बूर्स में हुई मांग को लेकर दो दिन बाद फैसला होना है। यदि व्यापारियों की मांग स्वीकार होती है तो पॉलिश्ड हीरों के व्यापार पर थोड़ा असर पड़ सकता है। क्योंकि इससे ग्राहक दोनों ओर बंट जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि नेचुरल डायमंड और सिन्थेटिक हीरों में सामान्य नजर से अंतर ढूंढ पाना मुश्किल है। इसलिए कई बार कुछ चीटर व्यापारी असली हीरों के साथ सिन्थेटिक हीरे मिलाकर भी बेच देते हैं। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कि कुछ लोगों ने विदेशों में पार्सल किए हीरों में असली हीरों के साथ नकली हीरे भी निकले थे। भारत डायमंड बूर्स में इस कारण सिन्थेटिक हीरों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Home / Surat / अनुमति मिली तो पॉलिश्ड हीरों के व्यापार पर पड़ेगा असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो