पहले की छेड़छाड़ और फिर महिला को पीटा सूरत. सलाबतपुरा क्षेत्र में शुक्रवार मध्यरात्रि दो युवकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के मुताबिक रुस्तमपुरा अकबर शाह टेकरा निवासी शेख शोएब व मुस्तफा खान ने मिल कर महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोएब ने महिला को पकड़ा। महिला व उसके पडोसी ने विरोध किया तो उसने अपने मित्र मुस्तफा के साथ मिल कर महिला व उसके पडोसी को पीटा और फरार हो गए। महिला की शिकायत पर शनिवार को सलाबतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।