सीएस पैंकरा प्रतापपुर एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं। बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे वे सरकारी वाहन से अपने शासकीय बंगले में जा रहे थे। एसडीएम खुद वाहन चला रहे थे। वे बंगले से कुछ ही दूरी पर थे कि मार्शल अनियंत्रित होकर भोला भवन के पास अनियंत्रित हो गई। इसके बाद मार्शल बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए भीतर घुस गई।
हादसे में एसडीएम बाल-बाल बच गए, जबकि मार्शल के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना देख मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। बाद में मार्शल को बाहर निकाला गया।