scriptकिशोर और युवक ने जहर खाकर दे दी जान, दोनों ने क्यों किया सुसाइड, बना हुआ है रहस्य | Minor boy and young man suicide to eat poisen | Patrika News
सुरजपुर

किशोर और युवक ने जहर खाकर दे दी जान, दोनों ने क्यों किया सुसाइड, बना हुआ है रहस्य

किशोर ने जिला अस्पताल तो युवक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम, दोनों घरों में पसरा मातम

सुरजपुरDec 07, 2018 / 08:38 pm

rampravesh vishwakarma

Poisen

Poisen

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के दो अलग-अलग गांव के किशोर व युवक ने जहर का सेवन कर लिया था। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था।
यहां दोनों की मौत हो गई। मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है। दोनों ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

सूरजपुर जिले के ग्राम रामनगर निवासी रामकरण केंवट का 16 वर्षीय पुत्र मन्नु केंवट ने शुक्रवार की सुबह कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उल्टी करते देख परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरे मामले में ग्राम चंदरपुर के 26 वर्षीय युवक राकेश ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था।
यहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। युवक ने भी क्यो जहर खाया, इसका पता नहीं चला। दोनों मामलों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।

Home / Surajpur / किशोर और युवक ने जहर खाकर दे दी जान, दोनों ने क्यों किया सुसाइड, बना हुआ है रहस्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो