उ0प्र0 में कुल 316 तहसील मुख्यालय हैं, जिनमें से 26 तहसील मुख्यालय दो लेन मार्ग से जुड़े नहीं थे। इन 26 तहसील मुख्यालयों को 2 लेन मार्ग से जोड़ने हेतु 389.36 करोड़ रुपये की लागत से 269.66 किमी0 मार्ग निर्माण हेतु स्वीकृतियाँ निर्गत करते हुए सड़के बनाई जा रही हैं। प्रदेश में कुल 817 विकास खण्ड हैं। वर्तमान में 152 विकास खण्ड 2 लेन मार्ग से जुड़ हुए नहीं है, जिन्हें 2 लेन मार्ग से जोड़ने के लिए 1216.40 किमी0 लम्बाई में चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु कुल 2158.95 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। 81 विकास खण्ड मुख्यालयों को 2 लेन मार्ग से जोड़ने के लिए 1170 करोड़ रुपये की लागत 669.38 किमी0 लम्बाई हेतु स्वीकृतियां निर्गत की जा चुकी हैं। वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में कुल लगभग 7,360 किमी0 लम्बाई में मार्गों के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है जिसमें से 3353 किमी लम्बाई का कार्य वित्तीय वर्ष 2018-19 में पूर्ण किया गया है। वर्तमान में प्रदेश के 964 मार्गों का 04 लेन, चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण एवं बाईपास निर्माण हेतु लगभग 13,855 किमी0 लम्बाई व 34791 करोड़ रूपये की लागत के कार्य प्रगति पर हैं।