scriptरंजिश में हुई हवाई फायरिंग, पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 6 लोग घायल | Air firing in rivalry | Patrika News
सुल्तानपुर

रंजिश में हुई हवाई फायरिंग, पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 6 लोग घायल

जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग कर दी।

सुल्तानपुरOct 16, 2019 / 08:08 pm

Neeraj Patel

रंजिश में हुई हवाई फायरिंग, पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 6 लोग घायल

रंजिश में हुई हवाई फायरिंग, पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 6 लोग घायल

सुलतानपुर. जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग कर दी। इस हवाई फायरिंग के दौरान पलटी ट्रैक्टर-ट्राली से 6 लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई।

जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर उस वक्त हवाई फायरिंग कर दी, जब दूसरे पक्ष के 6 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ कर कहीं जा रहे थे। एक पक्ष द्वारा अचानक किए गए हवाई फायरिंग से ट्रैक्टर चालक दहशत में आ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर में सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल पुरानी रंजिश के कारण एक पक्ष घात लगाकर दूसरे पक्ष का इंतजार कर रहा था। जैसे ही दूसरा पक्ष सड़क से ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए गुजर रहा था, तभी दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इस हवाई फायरिंग से ट्रैक्टर-ट्राली खेत में पलट गया। इसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मामला जिले के जयसिंहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के भानपुर सबई गांव से जुड़ा हुआ है। जहां दो पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिशें चल रही थी। पुरानी रंजिशों के चलते एक पक्ष दूसरे पक्ष को मारने के लिए घात लगाकर बैठा था। दूसरा पक्ष जैसे ही सड़क से ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए गुजरा पहले पक्ष ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। हवाई फायरिंग से ट्रैक्टर की ट्राली खेत में पलट गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जयसिंहपुर सीओ दलबीर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। पीड़ित परिवार की तरफ से पड़ी तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Home / Sultanpur / रंजिश में हुई हवाई फायरिंग, पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 6 लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो