scriptफिर ग्रामीण महिला हुई आइइडी का शिकार, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत, यहां पढ़े पूरी जानकारी | Then the rural woman was a victim of the IED, so far many people dead | Patrika News
सुकमा

फिर ग्रामीण महिला हुई आइइडी का शिकार, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत, यहां पढ़े पूरी जानकारी

नक्सलियों के लगाए गए आइइडी की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। हादसे में महिला का पैर बुरी तरह झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुकमाSep 15, 2018 / 11:05 am

Badal Dewangan

अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत

फिर ग्रामीण महिला हुई आइइडी का शिकार, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत, यहां पढ़े पूरी जानकारी

सुकमा. नक्सलियों के लगाए गए आइइडी की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। हादसे में महिला का पैर बुरी तरह झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इसकी पुष्टी एसपी अभिषेक मीना ने की है। मिली जानकारी के अनुसार बुरकापाल इलाक़े में जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आइइडी बम प्लांट कर रखा था।

आइइडी बम की चपेट में आ गई जिससे उसका पैर बुरी तरह झुलस गया
ग्रामीण महिला मुचाकी बंडी काम करने अपने खेत जा रही थी। इस दौरान वह आइइडी बम की चपेट में आ गई जिससे उसका पैर बुरी तरह झुलस गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस जवानों को मौक़े पर रवाना किया गया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को शासकीय अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। वहीं इलाके में सर्चिंग भी की जा रही है।

कई निर्दोश ग्रामीण प्रेशर बम की चपेट में आने से घायल
शुक्रवार को मुचाकी की किस्मत बहुत अच्छी थी इसलिए कहा जा सकता है कि, प्रेशर बम की चपेट में आने से वह सिर्फ घायल हुई। ज्ञात हो कि, इससे पहले भी कई निर्दोश ग्रामीण प्रेशर बम की चपेट में आने से घायल हुए है। और कई लोगों ने अपनी जान भी गवाई है।

दो ग्रामीणों की मौत प्रेशर बम की चपेट में आने से हो चुकी है
2016 में स्कूल से घर जा रही मासून आठ साल की बच्ची मुचाकी अनिता के चिथड़े ऐसे ही एक प्रेशर बम की चपेट में आने से उड़ गए थे और उसकी मौत हो गई थी। इसी साल भेज्जी मार्ग पर 55 वर्षीय मचाकी हिड़मे ीाी बम की चपेट में आने से अपनी जान गवां बैठी थी। 2017 में अशोक नाम का युवक भेज्जी के निकट प्रेशर बम की चपेट में आकर दम तोड़ चुका है। इसके अलावा तोंगपाल इलाके में भी दो ग्रामीणों की मौत प्रेशर बम की चपेट में आने से हो चुकी है।

Home / Sukma / फिर ग्रामीण महिला हुई आइइडी का शिकार, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत, यहां पढ़े पूरी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो