script23 साल से सक्रिय 8 लाख इनामी नक्सली करेगा समर्पण, इन बड़ी वारदातों को दे चुका है आंजाम | Naxalite will have 8 lakh active women activists for 23 years, surrend | Patrika News
सुकमा

23 साल से सक्रिय 8 लाख इनामी नक्सली करेगा समर्पण, इन बड़ी वारदातों को दे चुका है आंजाम

अल्टरनेटिव डीवीसी दलम साउथ बस्तर डिवीजऩ कमेटी का अध्यक्ष यह 8 लाख इनामी नक्सली आज पुलिस के सामने करेगा आत्मसमर्पण

सुकमाSep 13, 2018 / 01:47 pm

Badal Dewangan

23 साल से सक्रिय 8 लाख इनामी नक्सली

23 साल से सक्रिय 8 लाख इनामी नक्सली करेगा समर्पण, इन बड़ी वारदातों को दे चुका है आंजाम

सुकमा. नक्सलियों का नेतृत्व करने वाला टॉप नक्सली आज सुकमा में सरेंडर करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नक्सली का नाम वेट्टी रामा है। और यह 23 सालों से नक्सली संगठन में शामिल है। नक्सली संगठन से इस नक्सली का नाम टॉप के नक्सलियों में शुमार है। इस नक्सली पर आठ लाख का इनाम सरकार ने घोषित किया है। आज सुकमा में एसपी के सामने सरेंडर करने जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसान 23 सालों से नक्सली संगठन से जुड़ा नक्सली वेट्टी रामा आज सुकमा में पुलिस के सामने अपने हथियार डाल अपने आप को पुलिस के हवाले करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह नक्सली अल्टरनेटिव डीवीसी दलम साउथ बस्तर डिवीजऩ कमेटी का अध्यक्ष है। जो कि, सुकमा के कोण्टा इलाके में कई सालों से सक्रिय था। जो आत्मसमर्णण करेगा। जिसके ऊपर राज्य सरकार ने आठ लाख का ईनाम घोषित किया है।

आधुनिक हथियार से रहता है लैस
बताया जा रहा है कि, ये नक्सली जो कि अल्टरनेटिव डीवीसी दलम साउथ बस्तर डिवीजऩ कमेटी का अध्यक्ष है। वह 23 साल से कोण्टा इलाके में सक्रिय रहा यह माओवादी आधुनिक हथियार से लैस रहता है। इस नक्सली के पास कई तरह के आधुनिक व घातक हथियार है। ऐसा माना जा रहा है कि, वेट्टी रामा अपने आधुनिक हथियार के साथ अपने आपको सरेंडर करेगा।

कई बड़ी – बड़ी घटनाओं को दे चुका है अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार यह नक्सली कई दफे पुलिस व सीआपीएफ के जवानों को नुकसान पहुंचा चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि, यह आठ लाख इनामी नक्सली कई बड़े बड़े वारदातों को अंजाम देकर पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचा चुका है। जिसमें ताड़मेटला, बुरकापाल, किस्टाराम व झीरम जैसी बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। वारदातों में टुकडिय़ों को लीड करने का काम करता था।

पुलिस प्रेस कांफ्रेंस के जरिए करेगी खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, इस माओवादी के आत्मसमर्पण के लिए पुलिस एक प्रेस कान्फेंस आयोजित करेगी जहां पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में इस आठ लाख इनामी नक्सली को आम जनता के सामने लाया जाएगा।

Home / Sukma / 23 साल से सक्रिय 8 लाख इनामी नक्सली करेगा समर्पण, इन बड़ी वारदातों को दे चुका है आंजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो