scriptसुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम को वर्षा | Today's Weather In Sriganganagar-25 August, 2019 | Patrika News
श्री गंगानगर

सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम को वर्षा

Weather In Sriganganagar : मौसम ने रविवार को जिला मुख्यालय पर अलग-अलग रंग दिखाए।

श्री गंगानगरAug 25, 2019 / 05:42 pm

jainarayan purohit

सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम को वर्षा

सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम को वर्षा

-श्रीगंगानगर में मौसम ने दिखाए विविध रंग
श्रीगंगानगर. मौसम ने रविवार को जिला मुख्यालय पर अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह गर्मी का असर तेज रहा ( weather )। दोपहर तक तेज धूप से लोग परेशान होते रहे वहीं दोपहर एक बजे के बाद कुछ समय के लिए बादलों ने सूरज को ढक लिया ( Weather report )। शाम चार बजे तक बादल गहरा गए तथा इसके साथ ही हवा चलने लगी। शाम साढ़े चार बजे के आसपास वर्षा शुरू हुई तथा इससे मौसम सुहाना हो गया ( weather in Sriganganagar )। निकटवर्ती केसरीसिंहपुर में भी हलकी वर्षा की जानकारी मिली है।
इससे पहले सुबह दिन की शुरुआत से दोपहर तक मौसम गर्म बना रहा। दिन में धूप के कारण सडक़ों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही ( Rain in Sriganganagar )। दोपहर एक बजे के आसपास मौसम में बदलाव महसूस हुआ और आसमान में बादल छाने लगे ( Sriganganagar news )। शाम चार बजे तक हवा चलने से गर्मी का असर कम हो गया तथा बादल गहराने लगे। शाम साढ़े चार बजे के आसपास शुरू हुई वर्षा से शहर के ब्लॉक एरिया, जवाहर नगर, पुरानी आबादी, चहल चौक, शिव चौक सहित विभिन्न इलाकों में कीचड़ पसर गया।

Home / Sri Ganganagar / सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम को वर्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो