scriptइन जगहों पर मतदान का बहिष्कार, अधिकारियों की समझाइश पर माने ग्रामीण | Boycott of voting in these places | Patrika News
खास खबर

इन जगहों पर मतदान का बहिष्कार, अधिकारियों की समझाइश पर माने ग्रामीण

पालाचौरई अंतर्गत हर्राढाना के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।

छिंदवाड़ाApr 20, 2024 / 06:03 pm

Sanjay Kumar Dandale

Boycott of voting in these places

Boycott of voting in these places

lok sabha election 2024 छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव. पालाचौरई अंतर्गत हर्राढाना के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। यह बात प्रशासन तक पहुंची तब जनपद पंचायत जुन्नारदेव सीईओ रश्मि चौहान गांव पहुंची। ग्रामीणों को समझाइश दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मतदान किया।
हर्राढाना में ग्रामीण सडक़ और पानी की मूलभूत सुविधा न होने के चलते लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का मन बना चुके थे। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को लगने के बाद प्रशासन सचेत हुआ और हर्राढाना पहुंचा । जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मतदान किया।
प्रशासन ने की समझाइश

इसी तरह जिला पांढुर्ना के मतदान का बहिष्कार करने वाले नोनछापर गांव के
लोगों को प्रशासन ने समझाइश दी। आखिरकार यहां 49 प्रतिशत मतदान हुआ। 75 पुरूष और 82 महिलाओं ने मतदान किया।
यहां सबसे कम डले वोट

lok sabha election 2024 मतदान केन्द्र 9 बीजागोरा में कुल 16 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 8 पुरूष और 8 महिला वोटर थे। इसी तरह मतदान केन्द्र 10 कोहटमाल में भी 7 पुरूष व 5 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
सांड के हमले में महिला घायल
परासिया ञ्च पत्रिका. मतदान कर लौट रही बुजुर्ग महिला पर आवारा सांड ने हमला कर दिया जिसमे वह घायल हो गयी। भमोडी वार्ड एक निवासी रामबती बावरिया अपने पुत्र प्रेमनारायण के साथ मतदान कर बाइक से लौट रही थी। कोलपुरा के पास अवारा संाड के हमले मे घायल हो गई। इसे परासिया के निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
होमगार्ड को सांप ने डसा
पांढुर्ना. चुनाव ड्यूटी पर पहुंचे होमगार्ड आरक्षक माथवर सिंह पटेल को तिगांव में सांप ने डस लिया। घटना गुरूवार रात लगभग 7.45 बजे हुई। फौरन आरक्षक को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंचे व आरक्षक की सेहत के बारे में जानकारी ली। पटेल की तबीयत में सुधार है।

Home / Special / इन जगहों पर मतदान का बहिष्कार, अधिकारियों की समझाइश पर माने ग्रामीण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो