scriptहरियाणा आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सीएम पर दागे सवाल,पूछा-केजरीवाल को शहीद के घर आने से भी रोकेंगे क्या खट्टर? | naveen jai hind asked question from haryana CM | Patrika News
सोनीपत

हरियाणा आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सीएम पर दागे सवाल,पूछा-केजरीवाल को शहीद के घर आने से भी रोकेंगे क्या खट्टर?

नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमें करनाल में जनसभा करने से रोका लेकिन अब करनाल ही नहीं बल्कि हरियाणा के सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा…

सोनीपतNov 20, 2018 / 07:12 pm

Prateek

FILE PHOTO NAVEEN JAY HIND

FILE PHOTO NAVEEN JAY HIND

(सोनीपत,चंडीगढ़):दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करनाल में डिस्पैंसरी का दौरा करने से रोकने के बाद शुरू हुई सियासत लगातार गर्माती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कहा कि अरविंद केजरीवाल बुधवार को सोनीपत में शहीद नरेंद्र दहिया के घर उसके परिजनों से मुलाकात करके उन्हें एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देना चाहते हैं। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट करें कि क्या वह फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से केजरीवाल का रास्ता रोकने का प्रयास करेंगे।


नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमें करनाल में जनसभा करने से रोका लेकिन अब करनाल ही नहीं बल्कि हरियाणा के सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री 24 नवंबर को गुरुग्राम, दो दिसंबर को फरीदाबाद, तीन दिसंबर को नारनौल व नौ दिसंबर को करनाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


आप अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में स्कूल व अस्पताल बेहद दयनीय स्थिति में है। इस मुद्दे पर हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। दस लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली जनसभाओं के दौरान यहां के लोगों स्कूलों व अस्पतालों की दयनीय हालत से रूबरू करवाते हुए दिल्ली के सरकारी स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक देखने का न्यौता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इतनी घटिया राजनीति पर उतर चुकी है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी द्वारा लागए जा रहे बोर्ड, होर्डिंग व पोस्टरों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फाड़ा जा रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों को दिलों में बस चुकी है और भाजपा को बेनकाब करने का काम कर रही है। हरियाणा के लोगों को भाजपा की असलीयत पता लग गई है कि इन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर प्रदेश के लोगों को सिर्फ गुमराह किया है।


सेक्टरवासियों से एनहास्मैंट के नाम पर उगाही नही करने देंगे

नवीन जयहिंद ने बताया कि सेक्टर वासियों से एनहास्मैंट के नाम पर खट्टर सरकार को उगाही नही करने देंगे। एनहास्मैंट के मामले में हरियाणा सरकार द्वारा हुडा सैक्टर वासियों के साथ की जा रही लूट के विरोध में जींद में प्रदेशव्यापी धरना चल रहा है। आगामी 25 नवंबर को अरविंद केजरीवाल द्वारा इस धरने का समर्थन करते हुए जींद में होने वाली जनसभा में भाग लिया जाएगा।


जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने चहेते अफसरों और विभाग के भ्रष्टाचार को छिपाने में लगे हैं। हुडा सेक्टरों के निवासियों के एन्हांसमेंट में हरियाणा सरकार कानून और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नियमों के अनुसार उनकी दोबारा रि-कैलकुलेशन की मांग का समर्थन करती है। जब सभी सेक्टरवासी कोर्ट के आदेशानुसार राशि देने को तैयार हैं, लेकिन सेक्टर वासियों को डिमांड नोटिसों के साथ दी गई कैलकुलेशन शीट में भारी गड़बडिय़ां हैं।

Home / Sonipat / हरियाणा आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सीएम पर दागे सवाल,पूछा-केजरीवाल को शहीद के घर आने से भी रोकेंगे क्या खट्टर?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो