scriptनम आंखों से दी अन्तिम विदाई | Last farewell from moist eyes | Patrika News
सीकर

नम आंखों से दी अन्तिम विदाई

सीआइएसफ की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव स्थित श्मशान घाट पर सीआईएसएफ में कार्यरत इंस्पेक्टर मुकेश खैरवा का अंतिम संस्कार किया गया।

सीकरSep 16, 2019 / 05:46 pm

Gaurav

नम आंखों से दी अन्तिम विदाई

नम आंखों से दी अन्तिम विदाई

खंडेला. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली सीआईएसएफ में कार्यरत इंस्पेक्टर प्रतापपुरा ग्राम निवासी मुकेश खैरवा का दिल का दौरा पडऩे से शुक्रवार शाम को निधन के बाद पार्थिव देह शनिवार रात को उनके पैतृक गांव प्रतापपुरा पहुंची। जहां पर रविवार को सीआइएसफ की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। खैरवा को उनके पुत्र तन्मय कुमार ने मुखाग्नि दी।
जैसेे ही खैरवा की पार्थिव देह उनके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में परिजनों को ढांढस बंधाया। सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर मुकेश खैरवा को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में ड्यूटी के दौरान शुक्रवार शाम को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद साथी जवान नजदीक के चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को खैरवा की पार्थिव देह हवाई मार्ग से रायपुर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। जयपुर से सडक़ मार्ग द्वारा सीआईएसएफ के जवान खैरवा की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव प्रतापपुरा लेकर पहुंचे। खंडेला विधायक महादेव सिंह खंडेला, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया, खंडेला थानाधिकारी हिम्मत सिंह, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष मील सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। श्मशान घाट में सीआइएसएफ के जवानों ने इंस्पेक्टर खैरवा के पिता बालचंद को तिरंगा दिया।
रणमलसिंह बने जाट बोर्डिंग के अध्यक्ष
सीकर. जाट बोर्डिंग हाउस की साधारण सभा की मीटिंग रविवार को हुई। इसमें संस्था के विकास सहित कई विषयों पर चर्चा नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें पूर्व विधायक रणमलसिंह को फिर से अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी दयाराम महरिया ने बताया कि रणमलसिंह को दो साल के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनको कार्यकारिणी गठन करने के अधिकार भी दिए गए हैं। इस मौके पर बड़ी संंख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Home / Sikar / नम आंखों से दी अन्तिम विदाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो