scriptहोली का पर्व आज, कल धुलंडी पर एक दूसरे के लोग लगांएगे स्नेह का रंग | Holi festival today, people will apply colors of love to each other on | Patrika News
सीकर

होली का पर्व आज, कल धुलंडी पर एक दूसरे के लोग लगांएगे स्नेह का रंग

जिले में होली पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग ,वृद्धि योग,त्रिग्रही योग और बुधआदित्य योग के संयोग के बीच मनया जाएगा।

सीकरMar 24, 2024 / 11:01 am

Sachin

होली का पर्व आज, धुलंडी पर एक दूसरे के लोग लगांएगे स्नेह का रंग

होली का पर्व आज, धुलंडी पर एक दूसरे के लोग लगांएगे स्नेह का रंग

जिले में होली पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग ,वृद्धि योग,त्रिग्रही योग और बुधआदित्य योग के संयोग के बीच मनया जाएगा। होली पर्व पर मंदिरों में रंग-गुलाल की झांकी सजाई गई है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ऐसे में प्रदोष कालीन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को मान्य रहेगी। 24 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन सुबह 9 बजकर 57 मिनट से रात 11 बजकर 14 मिनट तक भद्रा रहेगी। इस कारण होलिका दहन शुभ मुहूर्त भद्रा के बाद रात 11 बजकर 15 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 33 मिनट बजे तक रहेगा।

राजकीय होलीका दहन आज रात 11.15 बजे होगा

सांस्कृतिक मण्डल, सीकर की ओर से राजकीय होलीका दहन कार्यक्रम रविवार को शास्त्रोक्त मुहूर्त के अनुसार रात 11.15 बजे सम्पन्न किया जाएगा। मंडल मंत्री जगदीश चौकड़ीका ने बताया कि होलीका दहन के लिए मंडल का पूजन दल इस अवसर पर रात 10.30 बजे बावड़ी गेट स्थित रघुनाथजी के मंदिर से शुरू होगा। दल मुख्य मार्गों से होता हुआ शमशान भूमि ब्यूचाणी के पास स्थित निर्धारित स्थान राजकीय होली खेड़ा पहुंचेगा।

बच्चों के साथ-साथ युवाओं में भी क्रेज

बाजार में दुकानों पर पिचकारियों में मोटू-पतलू, स्पाइडर मैन, टॉम एंड जैरी, छोटा भीम, पोकीमॉन, ऑगी, नोविता, डोरेमोन, रूद्रा, जियान, भोलू, ढ़ोलू, चुटकी के तस्वीरों वाली टोपी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुखौटे व पिचकारी खास हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारी बच्चों को खूब लुभा रही है। पिचकारी की इस बार ज्यादा डिमांड है।

ऑर्गेनिक फूलों की गुलाल की महक से सराबोर बाजार
इस बार गुलाल फायर और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए फूलों की ऑर्गेनिक गुलाल बाजार में उपलब्ध है। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार होली पर अच्छी बिक्री के पिछले रेकॉर्ड टूटेंगे क्योंकि होली पर रंगों का बड़ा महत्व है।

खरीदा पूजा का सामान

शाम तक बाजारों में लोगों ने होलिका दहन के लिए पूजन का सामान खरीदा। महिलाओं ने बड़कुलों की माला खरीदी। होलिका दहन के समय इनकी पूजा के बाद अर्पित किया जाएगा।

Home / Sikar / होली का पर्व आज, कल धुलंडी पर एक दूसरे के लोग लगांएगे स्नेह का रंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो