scriptखुशखबर! हिमालयी बेल्ट विकसित करने का सपना होगा साकार। जानिए | Good news The dream of developing the Himalayan belt will come true. | Patrika News
शिमला

खुशखबर! हिमालयी बेल्ट विकसित करने का सपना होगा साकार। जानिए

बौद्ध विकास योजना: 225 करोड़ रुपए की 38 परियोजनाओं की आधारशिला रखीशिमला. हिमालयी बेल्ट विकसित करने का सपना साकार हो रहा है। अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के दूर-दराज के क्षेत्रों में बौद्ध समुदाय के विकास को लेकर विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया है। हिमाचल प्रदेश में बौद्ध अल्पसंख्यकों के लिए करोड़ों रुपए की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

शिमलाMar 11, 2024 / 12:46 am

satyendra porwal

खुशखबर! हिमालयी बेल्ट विकसित करने का सपना होगा साकार। जानिए

खुशखबर! हिमालयी बेल्ट विकसित करने का सपना होगा साकार। जानिए

बौद्ध अल्पसंख्यकों की होगी समृद्धि
विभिन्न विकास योजनाओं से इन वर्गों के लोगों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए शिक्षा, गरीबी रेखा से ऊपर उठाना, कौशल सुधार एवं स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता आदि योजनाओं के द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। हिमाचल के अलावा केंद्र सरकार उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बौद्ध समुदाय के विकास के लिए 225 करोड़ रुपए की 38 परियोजनाओं की शुक्रवार को वर्चुअल आधारशिला रखी। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “हमने बौद्ध अल्पसंख्यकों की वृद्धि और समृद्धि के लिए 225 करोड़ रुपए की बौद्ध विकास योजना समर्पित की हैं।

खुशखबर! हिमालयी बेल्ट विकसित करने का सपना होगा साकार। जानिए
‘विरासत के साथ विकास’ और ‘विरासत का सम्मान’
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तत्वावधान में ये परियोजनाएं की कार्यान्वित की जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान सरकार की ‘विरासत के साथ विकास’ और ‘विरासत का सम्मान’ की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए, मंत्री ईरानी ने अकादमिक सहयोग, अनुसंधान को बढ़ावा देने, भाषा के संरक्षण, प्रतिलेखों के अनुवाद और बौद्ध आबादी के कौशल उन्नयन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन में उन्नत अध्ययन केंद्र को मजबूत करने के लिए 30 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
किसको कितना मिला
हिमाचल प्रदेश को 25.45 करोड़ रुपए के 11 प्रस्ताव
उत्तराखंड को 15.14 लाख रुपए के तीन प्रस्ताव
लद्दाख को 14.50 करोड़ रुपए के दो प्रस्ताव
अरुणाचल प्रदेश-41 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाएं
सिक्किम को 43.98 लाख रुपए की 10 परियोजनाएं

Home / Shimla / खुशखबर! हिमालयी बेल्ट विकसित करने का सपना होगा साकार। जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो