scriptमक्सी में कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार के लिए कही बडी बात : मोदी सरकार ने स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया, लेकिन उनका फॉर्मूला नहीं मान रही | Modi government gave Bharat Ratna to Swaminathan, but is not accepting | Patrika News
शाजापुर

मक्सी में कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार के लिए कही बडी बात : मोदी सरकार ने स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया, लेकिन उनका फॉर्मूला नहीं मान रही

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रेसवार्ता में कहा

शाजापुरMar 06, 2024 / 01:13 am

Ashish Sikarwar

मक्सी में कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार के लिए कही बडी बात : मोदी सरकार ने स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया, लेकिन उनका फॉर्मूला नहीं मान रही

मक्सी में कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार के लिए कही बडी बात : मोदी सरकार ने स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया, लेकिन उनका फॉर्मूला नहीं मान रही

प्रधानमंत्री जो बोलते हैं और जो सच्चाई है उसमें जमीन-आसमान का अंतर है। जो अपने आप को 140 करोड़ भारतीयों का प्रमुख समझते हैं, वो क्या ऐसा व्यवहार करेंगे? किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। एक तरफ चंदादाता का सम्मान और दूसरी तरफ अन्नदाता का अपमान। कथनी और करनी एक जैसी होनी चाहिए। केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर सम्मान किया, लेकिन किसानों के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले को लागू नहीं कर रही हैं।

यह आरोप कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मक्सी से तीन किमी दूर निजी स्कूल प्रांगण में हुई प्रेसवार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मानीय पद है। सम्मान डिमांड नहीं किया जाता, सम्मान कमाया जाता है। हम पद का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने दो गारंटी दी है। एक एमएसपी को कानूनी दर्जा देना। लोकसभा और राज्यसभा में कानून पारित कराना। दूसरा स्वामीनाथन फॉर्मूले पर एमएसपी को लागू करना। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वन अधिकार अधिनियम 2006, भू-अधिकार अधिनियम 2013 को कमजोर किया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को नजरअंदाज किया है। जो कानून मनमोहन सरकार में पारित हुए थे उन पर मोदी सरकार ने आक्रमण किया है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए में 26 मजबूत पार्टियां हैं। पिछले दिनों बैठकों में 26 पार्टियों ने आईएनडीआईए को पुनर्जीवित किया। 28 पार्टियों में से एक पार्टी के नेता ने पलटी कर दी, उनका इतिहास की पलटी मारने का है। उन्होंने कहा आने वाले समय में महाराष्ट्र से दो और पार्टियां आएंगी। जयराम ने बताया कि मप्र में यात्रा का बुधवार को आखिरी दिन है। इस दिन बदनावर में बड़ी सभा होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। इसमें सामाजिक न्याय को लेकर बात होगी। 16-17 मार्च को महाराष्ट्र में जब समापन होगा तो आईएनडीआईए गठबंधन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे: पटवारी
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा अब तो लोग भी इस बात को लेकर सडक़ों पर आने लगे कि ईवीएम में गड़बड़ है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस लड़ती रहे यही चाहते हैं। कांग्रेस ने संविधान बनाया, उसकी रक्षा के लिए लड़ते रहना पड़ेगा। लोकसभा प्रत्याशियों के सवाल पर कहा इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई है। कौन कहां से लड़ेगा, जल्दी पता चल जाएगा। हम लोकसभा में 15 से 20 सीटें ज्यादा जीतेंगे और मजबूत विपक्ष की भूमिका ईमानदारी से निभाएंगे। भाजपा ने जो वादे चुनाव के पहले किए थे वो पूरे करें। सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने महाकाल लोक के लिए 300 करोड़ रुपए जारी किए थे। भाजपा इसे अपना प्रोजेक्ट बता रही हैं।

Home / Shajapur / मक्सी में कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार के लिए कही बडी बात : मोदी सरकार ने स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया, लेकिन उनका फॉर्मूला नहीं मान रही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो