scriptLok Sabha Elections 2024: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा | Delhi state president of Congress Arvinder Singh Lovely resigned | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely resigned: अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के गठबंधन को लेकर नाराज थे।

नई दिल्लीApr 28, 2024 / 10:59 am

Akash Sharma

Delhi state president of Congress Arvinder Singh Lovely resigned
Arvinder Singh Lovely resigned: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर लवली ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

‘कई कारणों से खुद को अपंग महसूस करता हूं’- अरविंदर सिंह लवली

अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफे में लिखा कि अगस्त 2023 में जब मुझे कार्यभार सौंपा गया था, तब पार्टी इकाई किस स्थिति में थी यह सबको पता है। मैंने पार्टी को पुनर्जीवित करने और अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैंने सैकड़ों स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को फिर से पार्टी में शामिल किया। उन्होंने आगे लिखा कि वह कई कारणों से खुद को अपंग महसूस करते हैं और दिल्ली पार्टी इकाई के अध्यक्ष के रूप में बने रहने में अपने आप को असमर्थ समझते हैं।  इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि 31 अगस्त 2023 को मुझे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, इसके लिए मैं कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। मैंने पिछले 7-8 महीनों में दिल्ली में पार्टी को फिर से स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया है।

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो