scriptBIG NEWS ट्रेन में सिगरेट पीने से मना किया तो पैरों से महिला का गला दबा कर दी हत्या | Brutal Murder of Woman in Tata Amritsar Express | Patrika News

BIG NEWS ट्रेन में सिगरेट पीने से मना किया तो पैरों से महिला का गला दबा कर दी हत्या

locationशाहजहांपुरPublished: Nov 10, 2018 07:23:29 pm

युवकों ने महिला की पिटाई की और फिर उसे ट्रेन के फर्श पर गिरा कर अपने पैरों से महिला का गला दबा दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

murder

BIG NEWS ट्रेन में सिगरेट पीने से मना किया तो पैरों से महिला का गला दबा कर दी हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सफर के दौरान एक महिला की ट्रेन में हत्या से ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है । यहां ट्रेन में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में महिला यात्री की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला अपने बेटे के साथ टाटा अमृतसर एक्सप्रेस से पंजाब से बिहार छठ का त्यौहार मनाने जा रही थी। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ट्रेन नंबर 18104 टाटा अमृतसर एक्सप्रेस की है।
सिगरेट पीने से मना करने पर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि महिला यात्री चिंता देवी अपने बेटे सुरजीत सिंह के साथ पंजाब से बिहार जा रही थी। रात लगभग 3:00 बजे बरेली और शाहजहांपुर के बीच में एक युवक सिगरेट पी रहा था। तभी महिला ने सिगरेट पीने का विरोध किया। इसी बात को लेकर ट्रेन में विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि युवकों ने महिला की पिटाई की और फिर उसे ट्रेन के फर्श पर गिरा कर अपने पैरों से महिला का गला दबा दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना शाहजहांपुर जीआरपी को दी गई।
रेल महकमे में हड़कंप

जिसके बाद घेराबंदी करके जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने महिला की बेटे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मरने वाली महिला बिहार के ढेरी अंसुहान जिले की रहने वाली थी। इस घटना ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद से रेल महकमे में हड़कंप मच हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो