जानकारी के मुताबिक, मामला शहडोल जिले पपौंध के संकदी बांध की है। जहां भांजा देवेंद्र सिंह अपने माता-पिता के साथ मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। वह अपने साथी प्रिंस सिंह के साथ बांध में नहाने गया था। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने के लिए छलांग लगा दी। उन्होंने प्रिंस को तो बचा लिया, लेकिन देवेंद्र को बचाने में असफल रहे।
ये भी पढ़ें-
अजब-गजब : पति-पत्नी के तलाक की वजह बना व्हाट्सएप स्टेटस, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रिंस को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देवेंद्र के शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। देवेंद्र की माता का रो-रोकर बुरा हाल है।