script52 मास्टर ट्रेनर 2400 अफसरों को बता चुके कैसे ऑपरेट होंगी वीवीपैट-ईवीएम | 52 master trainer teaching to 2400 officer, how to operate EVM-VVPAT | Patrika News
शाहडोल

52 मास्टर ट्रेनर 2400 अफसरों को बता चुके कैसे ऑपरेट होंगी वीवीपैट-ईवीएम

मतदान दलों को दिया गया मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण, लगातार चल रहा सिखाने का सिलसिला

शाहडोलOct 15, 2018 / 01:07 pm

shivmangal singh

shahdol

52 मास्टर ट्रेनर 2400 अफसरों को बता चुके कैसे ऑपरेट होंगी वीवीपैट-ईवीएम

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल सोहागपुर में विधानसभा निर्वाचन-2018 के तहत रविवार को मतदान दलों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। जिसमें पहले दिन कुल 2400 अधिकारियों को 52 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया। पॉलिटेक्निक कॉलेज में 640-640 व कउमा विद्यालय में 560-560 प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे।
जिन्हे मास्टर ट्रेनरों द्वारा वीवीपैट, ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान वीवीपैट महिलाओं के लिए अजूबा बना रहा और उसकी प्रक्रिया को समझने में उन्हे ज्यादा वक्त लगा, क्योंकि वीवी पैट का चुनाव में पहली बार प्रयोग हो रहा है। प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि मतदान शुरू होने के पहले ही वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा मशीनों को आपरेट करने की विधियां भी विस्तार से समझाई गई।
महिलाओं की पहली बार लगेगी ड्यूटी
प्रशिक्षण के दौरान पता चला कि विधानसभा चुनाव में पहली बार महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके पहले 1993-94 के पंचायत चुनाव में जिले की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया गया है कि जिले के हर विधानसभा क्षेत्रों में पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। जिसकी कमान महिला अधिकारी व कर्मचारियों के हाथों में होगी।
दिव्यांगों व वृद्धों का रखें विशेष ध्यान
प्रशिक्षणार्थियों को कलेक्टर ने कहा कि मतदान अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान मतदान से संबंधित छोटी से छोटी जानकारी हासिल करे। मतदान केन्द्रो में मतदान के लिए आने वाले दिव्यांग जन, वृद्धजन, बीमार मतदाताओं एवं गर्भवती मतदाताओं का विशेष ध्यान पीठासीन अधिकारी रखें तथा उन्हे लाइन ना लगवायें तथा उनकी अलग से विशेष ध्यान रखे। इस दौरान अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
मतदान कार्यक्रम का जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान पूर्णता निष्पक्ष रहें। मतदाताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें। मतदान निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन से संबंधित दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होना चाहिए। सभी मतदान कर्मचारियों-अधिकारियों को ईवीएम मशीनों को संचालित करने का कार्य भी आना चाहिए।

Home / Shahdol / 52 मास्टर ट्रेनर 2400 अफसरों को बता चुके कैसे ऑपरेट होंगी वीवीपैट-ईवीएम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो