scriptSAF जवानों को ले जा रही बस और कार के बीच हुई टक्कर, तीन लोगों की मौत | seoni accident saf soldiers bus and car collide three died | Patrika News
सिवनी

SAF जवानों को ले जा रही बस और कार के बीच हुई टक्कर, तीन लोगों की मौत

Seoni Accident : एमपी के सिवनी में हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एसएएफ के 26 जवान घायल हुए हैँ।

सिवनीApr 06, 2024 / 06:28 pm

Himanshu Singh

seoni_accident.jpg

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पास एक भीषण हादसा हुआ है। जिसमें एसएएफ के जवानों से भरी बस का पांढूर्णा जाते वक्त एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 35 वीं बटालियन एसएएफ जवान के 26 जवान घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा केवलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनगाढा के पास हुआ है। वहीं एक जवान की हालत गंभीर है उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है।

 


सिवनी जिले के केवलारी में शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 35 वीं बटालियन एसएएफ जवानों से भरी बस मंडला से पांढूर्णा जा रही थी। वहीं नागपुर से मंडला की तरफ से कार आ रही थी। इसी दौरान दोनों अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। जिसमें कार ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एसएएफ के 26 जवान घायल हुए हैं। इन सभी जवानों को केवलारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें – पं धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ हुई शिकायत, अली-बजरंगबली वाले बयान पर मांगी माफी, देखें वीडियो

 


बस के सामने से दो कारें आ रही थी। जिसमें एक कार ने दूसरी कार से ओवरटेक करने का प्रयास किया और बस के पहिए से आकर टकरा गई। इसके चलते बस का पट्टा टूट गया। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 26 जवानों के घायल होने की खबर है। इन जवानों को केवलारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान को जबलपुर तो दूसरे जवान को नागपुर रेफर किया गया है। कार हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। बाकी दो गंभीर घायलों को भी नागपुर रेफर किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो