scriptइस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्‍ण को आज दी जाएगी समाधि, वृंदावन में उमड़ा हजारों भक्तों का सैलाब | ISKCON Chairman Gopal Krishna Samadhi today devotees gathered in Vrindavan PM Modi Draupadi Murmu CM Yogi expressed grief | Patrika News
मथुरा

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्‍ण को आज दी जाएगी समाधि, वृंदावन में उमड़ा हजारों भक्तों का सैलाब

ISKCON Chairman Gopal Krishna Goswami: संत गोपाल कृष्ण गोस्वामी को आज वृंदावन में भू-समाधि दी जाएगी। इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी को पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और CM योगी ने श्रद्धांजलि दी।

मथुराMay 06, 2024 / 02:02 pm

Sanjana Singh

ISKCON Chairman Gopal Krishna Goswami

ISKCON Chairman Gopal Krishna Goswami

ISKCON Chairman Gopal Krishna Goswami: इस्कॉन गवर्निंग काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी का आज वृंदावन में अंतिम संस्कार किया जाएगा। गोपाल कृष्ण गोस्वामी को उनके अनुयायी इस्कॉन गौशाला में आज दोपहर 3 बजे समाधि देंगे। गोपाल कृष्ण गोस्वामी का निधन देहरादून में 5 मई को हुआ था।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी के अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक भक्त पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें भू समाधि दी जाएगी।

पीएम मोदी ने जताया दुख

गोपाल कृष्ण गोस्वामी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- “श्रील गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज एक श्रद्धेय आध्यात्मिक प्रतीक थे, जिन्हें भगवान श्री कृष्ण के प्रति उनकी अटूट भक्ति और इस्कॉन के माध्यम से उनकी अथक सेवा के लिए विश्व स्तर पर सम्मान दिया जाता था। उनकी शिक्षाओं में दूसरों के प्रति भक्ति, दया और सेवा के महत्व पर जोर दिया गया। उन्होंने इस्कॉन के सामुदायिक सेवा प्रयासों का विस्तार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सेवा जैसे क्षेत्रों में। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी भक्तों के साथ हैं। शांति।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्त किया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- “परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। श्रीकृष्ण के प्रति अपनी महान भक्ति और इस्कॉन के माध्यम से मानवता की सेवा के साथ, उन्होंने हमें दिखाया कि भगवद गीता के पाठों को अभ्यास में कैसे लाया जाए। उनका जीवन और विरासत दुनिया भर की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके भक्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

CM योगी ने जताया दुख

CM योगी ने ‘X’ पर लिखा, “इस्कॉन भारत के प्रमुख पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का गोलोक गमन सनातन और अध्यात्म जगत की अपूरणीय क्षति है। भगवान श्रीकृष्ण दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

Hindi News/ Mathura / इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्‍ण को आज दी जाएगी समाधि, वृंदावन में उमड़ा हजारों भक्तों का सैलाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो